होमधर्म-आस्थातीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट - satua baba of varanasi has threat baba travels in a car worth 3 crore will receive a bulletproof jacket worth 10 lakh
धर्म-आस्था

तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट - satua baba of varanasi has threat baba travels in a car worth 3 crore will receive a bulletproof jacket worth 10 lakh

तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट Satua Baba Varanasi: सतुआ बाबा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्रसिद्ध श्री सतुआ बाबा आश्रम के प्रमुख और विष्णु स्वामी स…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट - satua baba of varanasi has threat baba travels in a car worth 3 crore will receive a bulletproof jacket worth 10 lakh

सौजन्य से:- Jagran

तीन करोड़ की कार से चलने वाले वाराणसी सतुआ बाबा को भी खतरा, मिलेगी दस लाख रुपये वाली बुलेटप्रूफ जैकेट

Satua Baba Varanasi: सतुआ बाबा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्रसिद्ध श्री सतुआ बाबा आश्रम के प्रमुख और विष्णु स्वामी संप्रदाय के पीठाधीश्वर हैं।

HighLights

- वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के महंत और विष्णु स्वामी संप्रदाय के पीठाधीश्वर हैं सतुआ बाबा

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं सतुआ बाबा

- उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज और गोरखपुर से सांसद रविकिशन को भी मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

- यूपी के प्रमुख राजनीतिक व्यक्तिों को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट, बड़े खतरे का इनपुट

- मंत्रियों, विधायकों के साथ सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता को भी मिलेगी सुरक्षा जैकेट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को सिर्फ राजनेताओं को ही नहीं संत और महंतों को भी बुलेटप्रूफ कवच देने का फैसला किया है। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 44 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इनके साथ ही अन्य को भी इसका लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाने वाले काशी के सतुआ बाबा और प्रयागराज के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगतगुरु शंकराचार्य के साथ उन्नाव से सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी ‘साक्षी महाराज’ और गोरखपुर से सांसद रवीन्द्र नाथ शुक्ला ‘रवि किशन’ को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी।

माघ मेला प्रयागराज 2026 में सतुआ बाबा तीन करोड़ रुपये वाली लैंड रोवर डिफेंडर कार से काफी चर्चा में आ गए हैं। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी भी माने जाते हैं। सतुआ बाबा का मूल नाम संतोष तिवारी उर्फ संतोष दास है। सतुआ बाबा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्रसिद्ध श्री सतुआ बाबा आश्रम के प्रमुख और विष्णु स्वामी संप्रदाय के पीठाधीश्वर हैं।

बाबा अपने लैंड रोवर डिफेंडर व पोर्शे जैसे लग्जरी वाहन संग्रह और भव्य जीवनशैली के कारण देश भर में चर्चा में हैं। ललितपुर के मसौरा गांव के निवासी सतुआ बाबा ने 11 वर्ष की अल्प आयु में घर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया था। गुरु यमुनाचार्य जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद वे इस पीठ के उत्तराधिकारी और पीठाधीश्वर बने।

सतुआ बाबा की डिफेंडर कार का उत्तराखंड में रजिस्टर्ड है। कार का रजिस्ट्रेशन हरिद्वार में कराया गया है। कार पर 'विष्णु स्वामी जगतगुरु सतुआ बाबा काशी' लिखा हुआ है। संतोष तिवारी उर्फ सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं। वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई बार सतुआ बाबा, सीएम योगी के साथ नजर आते रहे हैं।

दस लोगों को एस्कार्ट के साथ वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। उनमें काशी के सतुआ बाबा के साथ मंत्री संजय निषाद, विधायक पंकज सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, पूर्व डीजीपी व राज्य सांसद बृज लाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक पूजा पाल और शामिल हैं।

एसाल्ट रायफलों का बर्स्ट नाकाम करने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट

केंद्रीय और राज्य अभिसूचना के आकलन और नेताओं की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब इन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध करायी जा रही है। एसाल्ट रायफलों का बर्स्ट नाकाम करने वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत 10 लाख से ऊपर होती है। इस हिसाब से 44 लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई जैकेटों की कुल कीमत 4.40 करोड़ रुपए होती है। बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने में विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हैं जिससे स्पष्ट है कि जैकेट देने का आकलन संबंधित नेता के खतरे और सुरक्षा जरूरतों के आधार पर किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें

रोडवेज की Double Decker बस प्रयागराज आ चुकी है, सावन बाद सिविल लाइंस में पत्थर गिरजा से झूंसी के त्रिवेणीपुरम तक चलेगी
 - prayagraj double decker bus service to start after sawan manth
धर्म-आस्था

रोडवेज की Double Decker बस प्रयागराज आ चुकी है, सावन बाद सिविल लाइंस में पत्थर गिरजा से झूंसी के त्रिवेणीपुरम तक चलेगी - prayagraj double decker bus service to start after sawan manth

प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहीं, गंगा में समाया दो किमी गंगा पथ; सड़क पर जल रहीं चिताएं - prayagraj flood ganga yamuna nears danger mark some roads submerged
धर्म-आस्था

प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रहीं, गंगा में समाया दो किमी गंगा पथ; सड़क पर जल रहीं चिताएं - prayagraj flood ganga yamuna nears danger mark some roads submerged

UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट - yogi adityanath government provided bullet proof jackets to top 52 leader of up including akhilesh yadav and mayawati
धर्म-आस्था

UP में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट - yogi adityanath government provided bullet proof jackets to top 52 leader of up including akhilesh yadav and mayawati

काशी की आध्यात्मिक सुबह से जुड़ेगा जापान का ‘उगता सूरज', वाराणसी दौरे पर जापानी गवर्नर और 109 सदस्यीय हाई-लेवल डेलिगेशन - japanese delegation visits varanasi for up investment ties
धर्म-आस्था

काशी की आध्यात्मिक सुबह से जुड़ेगा जापान का ‘उगता सूरज', वाराणसी दौरे पर जापानी गवर्नर और 109 सदस्यीय हाई-लेवल डेलिगेशन - japanese delegation visits varanasi for up investment ties