रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें हुई डायवर्ट, सफर से पहले देखें बदला हुआ शेड्यूल - gorakhpur train diversions check rerouted schedule dates
रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें हुई डायवर्ट, सफर से पहले देखें बदला हुआ शेड्यूल उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद और पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के कारण गोरखपुर रूट की कई ट्रे…

सौजन्य से:- Jagran
रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें हुई डायवर्ट, सफर से पहले देखें बदला हुआ शेड्यूल
उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद और पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के कारण गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। यात्री अपनी यात्रा से पहले परिवर्तित मार्ग और समय सारिणी की जांच कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
HighLights
- आगासोद-बीना तीसरी लाइन निर्माण से ट्रेनें प्रभावित।
- गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
- यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल अवश्य जांचें।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद स्टेशन से पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलायी जाएंगी। अगर आप भी इस रूट से सफर करने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है।
- 10, 11 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलेगी।
- 10, 12 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी।
- 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलेगी।
- 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलेगी।
- 12 अक्टूबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी जं.-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलेगी।
- 09 से 15 अक्टूबर तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी जं.-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलेगी।
- 13 अक्टूबर को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं. के रास्ते चलेगी।
- 07 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं. के रास्ते चलेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रामगढ़ताल में जल्द शुरू होगी AC फेरी सेवा, GDA ने कवायद की तेज
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बाढ़ ने थामी ट्रेनों की गति, प्रयागराज रामबाग स्टेशन के पटरियों पर जलभराव से आठ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन - floods halt train movement eight trains short terminated due to waterlogging on the tracks at prayagraj rambag station

प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित

यूपी में आज 19 अगस्त को खूब बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; कुछ जगह निकलेगी धूप


