सीएम योगी के हाथों कल 11 रसोइयां होंगे सम्मानित, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी
उत्तर प्रदेश सरकार पीएम पोषण योजना के रसोइयों को सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक कार्यक्रम में 11 रसोइयों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1500 रसोइयों की भागीदारी सुनिश्च…

सौजन्य से:- Navbharat Times
उत्तर प्रदेश सरकार पीएम पोषण योजना के रसोइयों को सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक कार्यक्रम में 11 रसोइयों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1500 रसोइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
हाइलाइट्स
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और सुरक्षा किट भी प्रदान की जाएगी
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में होगा समारोह
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1500 रसोइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में मासूम बच्चों के लिए हर दिन भोजन तैयार कर उनके पोषण और सेहत को मजबूती देने वाले रसोइयों को योगी सरकार अब बड़ा तोहफा देने जा रही है।
दरअसल, पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के योगदान को केंद्र में रखते हुए आगामी 23 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया जाता है कि इस खास कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे और मंच से 11 रसोइयों को सम्मानित करने के साथ-साथ कैशलेस मेडिकल कार्ड और विशेष किट वितरित करेंगे।
जिलों और तहसीलों में भी एक साथ होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में उनके हाथों मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1500 रसोइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इसी दिन जिले एवं तहसील लेवल पर भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रसोइयां सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर में रसोइयों के सम्मान का संदेश एक साथ पहुंचेगा। अलग-अलग जिलों में होने वाले इन स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहकर रसोइयों को सम्मानित करेंगे।
राज्य से लेकर स्थानीय स्तर पर की गईं तैयारियां
इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के राजकीय, परिषदीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले इन रसोइयों को सम्मान देने के लिए राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक व्यापक तैयारियां की गई हैं।
सेफ्टी किट और डिजिटल पेमेंट से मजबूत होगी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का फोकस केवल औपचारिक सम्मान तक सीमित न रहकर रसोइयों को स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। कार्यक्रम के तहत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे और उनका परिवार सुरक्षित हो सके। इसके अलावा भोजन निर्माण के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए रसोइयों को हेड कवर, ग्लव्स एवं एप्रन किट दी जाएगी। साथ ही उनके मानदेय और अन्य लेन-देन को पारदर्शी बनाने के लिए बैंक और यूपीआई क्यूआर कोड से जुड़ी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
लघु फिल्म और बुकलेट से मिलेगी योगदान को पहचान: बेसिक शिक्षा मंत्री
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि पीएम पोषण योजना के रसोइए बच्चों के स्वस्थ भविष्य की असली नींव हैं और सरकार उनकी सुविधा, सुरक्षा व सम्मान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान पीएम पोषण योजना की सफलताओं और रसोइयों की जमीनी भूमिका पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बुकलेट, पोस्टर और फ्लैक्स के जरिए भी रसोइयों के योगदान को रेखांकित किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले इन कर्मठ हाथों को समाज में व्यापक पहचान मिल सके।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

हर घंटे 2 सेंमी बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर: प्रयागराज में प्रशासन अलर्ट, आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय; हेल्पलाइन नंबर जारी - Prayagraj (Allahabad) News

यूपी चुनाव 2027ः क्या कांग्रेस से गठजोड़ नहीं करेगी सपा?, अखिलेश यादव ने कर दिया क्लीयर?

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें: दोस्तों ने शराब पिलाकर गला काटा, 5 टुकड़े किए; रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूबा - Varanasi News


