लखनऊ: परिजनों से नाराज होकर दिल्ली भाग रहीं 2 बहनें चारबाग में सड़क पर भटकती मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
लखनऊ: परिजनों से नाराज होकर दिल्ली भाग रहीं 2 बहनें चारबाग में सड़क पर भटकती मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा नाका हिंडोला पुलिस ने रायबरेली से नाराज होकर दिल्ली भाग रही दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ: परिजनों से नाराज होकर दिल्ली भाग रहीं 2 बहनें चारबाग में सड़क पर भटकती मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
नाका हिंडोला पुलिस ने रायबरेली से नाराज होकर दिल्ली भाग रही दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 3:53 PM IST
लखनऊ: लखनऊ के चारबाग इलाके में थाना नाका हिंडोला पुलिस और महिला पिंक बूथ कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर रायबरेली से बिना बताए भागकर दिल्ली जाने की फिराक में निकलीं दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने रात की गश्त के दौरान सड़क किनारे भटकते हुए सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने दोनों बच्चियों को पिंक बूथ पर सुरक्षित आश्रय दिया और तत्काल उनके परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया. थाना नाका हिंडोला पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात उप-निरीक्षक रवीश भाटी और महिला कांस्टेबल नीतू गंगवार चारबाग क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे.
दिल्ली भागने की बना रही थीं योजना: इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे अकेली, डरी-सहमी और परेशान हालत में घूम रही दो नाबालिग लड़कियों पर पड़ी. इतनी रात में दोनों को लावारिस हालत में घूमते देख पुलिस टीम को अनहोनी का संशय हुआ. टीम ने तत्काल उनके पास जाकर बेहद आत्मीयता से पूछताछ की. पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे मूल रूप से जनपद रायबरेली के थाना महाराजगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं.
पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सहारा: घर में परिजनों की किसी बात से नाराज होकर वे बिना किसी को बताए घर से निकल आई थीं. वे रायबरेली डिपो से बस पकड़कर चारबाग पहुंची थीं और यहां से दिल्ली डिपो बस स्टैंड जाकर दिल्ली भागने की योजना बना रही थीं. दोनों किशोरियों को बाहर की दुनिया और अनजान शहर के खतरों का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. पुलिस टीम बच्चियों को तत्काल चारबाग स्थित पिंक बूथ 09 लेकर आई.
सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंचे परिजन: वहां महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पानी पिलाया, समझाया और सुरक्षित माहौल का भरोसा दिया. इसके बाद पुलिस ने बच्चियों से उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर रायबरेली में परिजनों को उनकी मौजूदगी की सूचना दी. सूचना मिलते ही बदहवास परिजन तुरंत रायबरेली से लखनऊ पहुंचे. चारबाग पिंक बूथ पर दोनों बच्चियों को पूरी तरह सुरक्षित और सही-सलामत देखकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े.
पुलिस टीम ने परिजनों को सौंपीं लड़कियां: एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस और पिंक बूथ टीम की सतर्कता से लड़कियां सुरक्षित मिल सकीं. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की नजर समय पर न पड़ती तो लड़कियों के साथ कोई भी गंभीर अनहोनी हो सकती थी. पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बहनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
यह भी पढ़ें- यूपी में दूध के नाम पर बिक रहा 'जहर', चाय से लेकर मिठाई तक सब नकली!
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तो आपका जूता मेरा सिर...यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने क्यों की ऐसी बात? खुद को बताया सच्चा सनातनी

यूपी पुलिस की कार्रवाई: 23 दिन में वाराणसी जोन के 25 इनामी बदमाश गिरफ्तार, चंदौली ने मारी बाजी; 11 को दबोचे

कैब 10 मिनट लेट तो ड्राइवर पर ₹100 जुर्माना: यूपी में ओला-उबर के नए नियम; महिला सवारी बैठाने से पहले अनुमति जरूरी - up commercial vehicle registration mandatory new ola uber rules


