राज्य स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ओवरऑल चैंपियन
राज्य स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ओवरऑल चैंपियन वाराणसी ने प्रदेशीय स्कूली हैंडबॉल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वाराणसी ने सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में ट्रॉफी जीती। अंडर-14 में वा…

सौजन्य से:- Hindustan
राज्य स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी ने प्रदेशीय स्कूली हैंडबॉल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वाराणसी ने सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में ट्रॉफी जीती। अंडर-14 में वाराणसी ने अयोध्या को 15-7 से हराया, जबकि अंडर-17 में 10-4 से जीत हासिल की। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए।
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेशीय स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेजबान टीम ने बालक- बालिका वर्ग की सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रदेशीय स्कूली खेल में पहली बार यह कारनामा हुआ है जब किसी टीम ने सभी खिताब जीते। मंगलवार को बारिश के कारण बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में मुकाबले नहीं हो सके। इसके बाद सभी मैच परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में कराए गए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी वाराणसी ने अपना दबदबा कायम रखा।
अंडर-14 वर्ग का प्रदर्शन
अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 15-7 गोल से पराजित कर किया। आजमगढ़ ने अलीगढ़ मंडल को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के खिताबी मुकाबले में वाराणसी ने अयोध्या मंडल को आसानी से 10-4 गोल से शिकस्त दी। रितिका पटेल और सेजल सिंह का प्रदर्शन दमदार रहा। तीसरे स्थान के मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने झांसी मंडल को 1-0 से हराया। अंडर-19 में वाराणसी ने अयोध्या को 6-4 से हराकर चैंपिनयन ट्रॉफी उठाई।बालक वर्ग का प्रदर्शन
उधर बालकों के वर्ग में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अंडर-14 में अयोध्या को 6-3 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुर ने अलीगढ़ मंडल को 5-4 से पराजित किया। अंडर-17 में वाराणसी को अयोध्या से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन खेल के अंतिम क्षणों में बनारस के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ अयोध्या पर श्रेष्ठता साबित की और मैच 10-8 से जीत लिया। तीसरे स्थान बरेली की टीम रही। उसने बस्ती मंडल को 5-2 से शिकस्त दी। अंडर 19 में वाराणसी ने आजमगढ़ मंडल को 5-2 से हराया। तीसरे स्थान के मुकाबले में अयोध्या ने बरेली को 3-1 से पराजित किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी भोलेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। आयोजक डॉ. एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आशुतोष पांडेय ने संचालन किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भागवत सिंह, आरएसओ नवीन कुमार सिंह, डॉ. शम्स तबरेज शम्पू, परमेंद्र सिंह, विभव सिंह, राजेश सिंह दोहरी, दिलीप कुमार सिंह और विजय आदि मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


