प्रयागराज शहर में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, नाले-नालियों व सीवर सफाई में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप - sp protests prayagraj waterlogging alleges corruption
प्रयागराज शहर में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, नाले-नालियों व सीवर सफाई में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें नाले-नालियों की सफाई म…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज शहर में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, नाले-नालियों व सीवर सफाई में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें नाले-नालियों की सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि समय पर उचित कदम न उठाने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
HighLights
- सपा नेताओं ने कहा- समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए
- जलभराव से शहर की जनता की परेशानियों को किया इंगित
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पिछले चार दिनों की बारिश से शहर में जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा गया कि नाले, नालियों और सीवर की सफाई में भ्रष्टाचार किया गया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नाले-नालियों व सीवर सफाई में खानापूर्ति की गई
एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव व महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जलभराव को लेकर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए। खानापूर्ति के लिए नाले, नालियों और सीवर की सफाई की गई। दो दिन की बारिश में मुहल्ले तालाब के रूप में तब्दील हो गए। महानगर महासचिव रविंद्र यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, बब्बन दुबे, तारिक सईद अज्जू ने कहा कि जलभराव से लोगों के घरों में रखे सामान खराब हो गए। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बावजूद इसके अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
कहा- सरकार ने लोगों की परेशानी अनदेखी की
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों की परेशानियों की अनदेखी की है। इस दौरान संतोष यादव, दान बहादुर मधुर, देवीलाल, मो. शारिक, शांति प्रकाश पटेल, राजेश गुप्ता, सावित्री सिंह, नाटे चौधरी आदि रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

OBC बेटियों की शादी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 30000 परिवारों के लिए 60.93 करोड़ का बजट मंजूर - up shaadi anudan yojana yogi govt aids 30k obc daughters

अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद को किया पार्टी में शामिल, इमरान विरोधी हो रहे एकजुट - shayan masood son in law of congress mp from saharanpur imran masood joins samajwadi party big setback to congress

उत्तर प्रदेश के सिर्फ 31 घंटे के मुख्यमंत्री, कोर्ट के आदेश से चली गई थी कुर्सी


