अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद को किया पार्टी में शामिल, इमरान विरोधी हो रहे एकजुट - shayan masood son in law of congress mp from saharanpur imran masood joins samajwadi party big setback to congress
अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद को किया पार्टी में शामिल, इमरान विरोधी हो रहे एकजुट Shayan Masood Joins SP: पूर्व केंद्रीय मंत्री सहारनपुर से कांग्रेस से सांसद रहे रसीद मसूद के पोते शायान मसूद कांग्रेस…

सौजन्य से:- Jagran
अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद को किया पार्टी में शामिल, इमरान विरोधी हो रहे एकजुट
Shayan Masood Joins SP: पूर्व केंद्रीय मंत्री सहारनपुर से कांग्रेस से सांसद रहे रसीद मसूद के पोते शायान मसूद कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद हैं।
HighLights
- सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद हैं सपा में शामिल होने वाले शायान मसूद
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के पोते शायान मसूद के सपा में शामिल होने से कांग्रेस में खलबली
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद गुरुवार को लखनऊ में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेसी सांसद के दामाद शायान मसूद को पार्टी में शामिल कराया। शायान पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के पोते हैं।
लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वाले शायान मसूद के बेहट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उनकी चर्चा के दौरान इमरान मसूद ने कहा था कि परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। माना जा रहा है कि अब समाजवादी पार्टी शायान को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शायान ने पार्टी की सदस्यता ली। लखनऊ में शायान मसूद के साथ अखिलेश यादव से उनके पिता शादान मसूद, विधायक उमर अली और पूर्व विधायक माविया अली ने मुलाकात की।
समाजवादी पार्टी में शायान मसूद को अपनी पार्टी में एंट्री कुछ समय से लटकी थी। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहारनपुर से कांग्रेस से सांसद रहे रसीद मसूद के पोते शायान मसूद कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद हैं।
समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक और कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद की बीते दिनों एक बैठक में बहस का वीडियो वायरल होने के बाद नतीजा तत्काल सामने आया है। शायान सायान मसूद की गुरुवार को समाजवादी पार्टी में ज्वाइनिंग के समय बेहट के विधायक उमर अली खान की भी उपस्थिति रही है। उनके साथ इमरान मसूद के विरुद्ध काफी मुखर रहे पूर्व विधायक माविया अली भी थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज शहर में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, नाले-नालियों व सीवर सफाई में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप - sp protests prayagraj waterlogging alleges corruption

OBC बेटियों की शादी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 30000 परिवारों के लिए 60.93 करोड़ का बजट मंजूर - up shaadi anudan yojana yogi govt aids 30k obc daughters

उत्तर प्रदेश के सिर्फ 31 घंटे के मुख्यमंत्री, कोर्ट के आदेश से चली गई थी कुर्सी


