नोएडा एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो शेयर करने पर यूट्यूबर पर मुकदमा, Video की जांच कर रही पुलिस
नोएडा एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो चलने वाले यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
नोएडा एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने एक यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट का फर्जी वीडियो चलने वाले यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के बाद जेवर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सच बोलो नाम के फेसबुक अकाउंट से 14 अगस्त को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा एक भ्रामक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एयरपोर्ट की घटनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया था। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को पोस्ट का स्क्रीनशाट और वीडियो लिंक भी दिया है।
जेवर एयरपोर्ट पर तैनात शिफ्ट इंचार्ज मयंक कुमार की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि फर्जी वीडियो और सूचना से यात्रियों और एयरपोर्ट से जुड़े हितधारकों के साथ आम आदमी में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और उसके स्रोत के बारे में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में क्या दिखाया गया था
शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया था कि टर्मिनल बिल्डिंग से पार्किंग वाले रास्ते में जलभराव हो गया। यात्रियों को जलभराव के बीच निकलना पड़ा। इससे संबंधित और कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। विपक्ष ने इसी वीडियो को आधार बनाकर सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं, एयरपोर्ट प्रबंधन ने वायरल हो रहे वीडियो को फर्जी और भ्रामक बताया था।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, 1 महीने में ही सुरक्षा पर उठे सवाल, 21 सेकेंड का वीडियो वायरल


