सहारनपुर: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद
सहारनपुर: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सहारनपुर: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 16, 2026 at 8:12 PM IST
सहारनपुर: जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 804 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है.
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बेहट जितेंद्र सिंह दीखित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर गंदेवड़ अड्डे से चिलकाना की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की. इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा. उनकी पहचान तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम निवासी असगरपुर थाना मिर्जापुर और अमित उर्फ अनित पुत्र कटार सिंह निवासी बुठेड़ा, थाना सरसावा के रूप में हुई.
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 804 ग्राम स्मैक के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार संख्या UP17H2298, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इस्तेमाल मादक पदार्थ की तौल के लिए किया जा रहा था. बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना बेहट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके.
एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तालिब के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, अमित उर्फ अनित के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- अयोध्या में 270 कलाकारों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुति; शिक्षिका बोलीं- "हमारे लिए सौभाग्य की बात"
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का आदेश, अक्टूबर में होगी वोटिंग', सोशल मीडिया पर चल रही तारीखों की जानिए सच्चाई

गो संरक्षण में Gen-Z की एंट्री! गांव-गांव तैयार होंगे 10 हजार 'गो मित्र', योगी सरकार का नया प्लान

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने और दो कर्मियों के घायल होने के बाद गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा - a case under serious charges will be registered following a shooting incident at varanasi airport that left two employees injured


