होमक्राइमवाराणसी में गंगा में बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि, सावन के सोमवार और नागपंचमी पर प्रशासन ने नदी में बढ़ाई सतर्कता - amidst the flood situation in the ganges at varanasi the administration has stepped up vigilance in the river for sawan mondays and nag panchami
क्राइम

वाराणसी में गंगा में बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि, सावन के सोमवार और नागपंचमी पर प्रशासन ने नदी में बढ़ाई सतर्कता - amidst the flood situation in the ganges at varanasi the administration has stepped up vigilance in the river for sawan mondays and nag panchami

वाराणसी में गंगा में बाढ़ की स्थिति, सावन के सोमवार और नागपंचमी पर प्रशासन ने नदी में बढ़ाई सतर्कता वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने जन-सुरक्षा के मद्देनजर नौका संचालन स्थगित कर दिया है।…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
वाराणसी में गंगा में बाढ़ की स्‍थ‍ित‍ि, सावन के सोमवार और नागपंचमी पर प्रशासन ने नदी में बढ़ाई सतर्कता - amidst the flood situation in the ganges at varanasi the administration has stepped up vigilance in the river for sawan mondays and nag panchami

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी में गंगा में बाढ़ की स्थिति, सावन के सोमवार और नागपंचमी पर प्रशासन ने नदी में बढ़ाई सतर्कता

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने जन-सुरक्षा के मद्देनजर नौका संचालन स्थगित कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और सावन सोमवार व नागपंचमी पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

HighLights

- गंगा का जलस्तर 65 मीटर पहुंचा, 6 सेमी/घंटा वृद्धि।

- जन-सुरक्षा हेतु नौका संचालन अग्रिम आदेश तक स्थगित।

- एनडीआरएफ टीमें, वाटर एम्बुलेंस 24x7 तैनात।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ किया है। 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गंगा नदी के किनारे सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

एनडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा नदी में तैनात हैं, जो नियमित बोट पेट्रोलिंग और सतत निगरानी के माध्यम से नदी की स्थिति पर नजर रख रही हैं। आज गंगा नदी का जलस्तर 65 मीटर दर्ज किया गया है, जिसमें लगभग 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है।

इस स्थिति को देखते हुए जन-सुरक्षा के दृष्टिगत नौका संचालन को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें नाविकों, यात्रियों और आमजन को जिला प्रशासन एवं जल पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं और नदी में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करने की अपील कर रही हैं।

इसके अलावा, एनडीआरएफ की मेडिकल टीम वाटर एम्बुलेंस के साथ गंगा नदी क्षेत्र में 24×7 तैनात है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में नदी क्षेत्र में मौजूद लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

11वीं एनडीआरएफ द्वारा गंगा नदी के जलस्तर एवं परिस्थितियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें त्वरित प्रतिक्रिया एवं आवश्यक बचाव कार्य हेतु पूरी तरह तैयार हैं।

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन ने नौका संचालन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। एसीपी दशाश्वमेघ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर 64.70 मीटर दर्ज किया गया।

जल पुलिस के अनुसार, नदी में जलस्तर की वृद्धि की दर लगभग 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे है। लगातार बढ़ते जलस्तर और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जलस्तर और नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थिति सामान्य होने पर नौका संचालन पुनः शुरू करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

जल पुलिस ने सभी नाविकों और संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर अतिरिक्त निगरानी भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें