होमखेलकानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन, पायस जैन और सिंड्रेला दास बने चैंपियन
खेल

कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन, पायस जैन और सिंड्रेला दास बने चैंपियन

कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन, पायस जैन और सिंड्रेला दास बने चैंपियन 3000 खिलाड़ियों को पछाड़ पायस जैन और सिंड्रेला दास ने जीता नेशनल रैंकिंग टीटी का खिताब! By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन, पायस जैन और सिंड्रेला दास बने चैंपियन

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार समापन, पायस जैन और सिंड्रेला दास बने चैंपियन

3000 खिलाड़ियों को पछाड़ पायस जैन और सिंड्रेला दास ने जीता नेशनल रैंकिंग टीटी का खिताब!

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 7:07 AM IST

कानपुर: शहर के द स्पोर्ट्स हब, आर्य नगर में आयोजित यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ. अंतिम दिन पुरुष, महिला और अंडर-19 वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय टेबल टेनिस का प्रदर्शन किया. 16 अगस्त से शुरू इस नेशनल टूर्नामेंट में देशभर से आए तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता.

पायस जैन ने जीता पुरुष एकल का खिताब: पुरुष एकल के फाइनल में दिल्ली के पायस जैन ने पीएसपीबी के मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. पायस ने 11-3, 9-11, 11-5, 12-10, 11-8 से मुकाबला जीता. पायस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गेम आसानी से अपने नाम किया. मानव ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 11-9 से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद पायस ने लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया.

सिंड्रेला दास का दोहरा खिताब: महिला एकल के फाइनल में सिंड्रेला दास ने महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को 4-2 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता. छह गेम तक चले मुकाबले में सिंड्रेला ने 9-11, 11-8, 11-8, 5-11, 11-7, 11-9 से जीत दर्ज की. सिंड्रेला ने यूथ गर्ल्स अंडर-19 का खिताब भी अपने नाम किया. फाइनल में उन्होंने अनन्या को 11-8, 10-12, 11-8, 11-9, 11-4 से हराया. इस तरह सिंड्रेला प्रतियोगिता की दोहरी चैंपियन बनीं.

प्रियानुज भट्टाचार्य ने जीता अंडर-19 बालक वर्ग: यूथ बॉयज अंडर-19 के फाइनल में आरएसपीबी के प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पी. बी. अभिनंद को 4-3 से हराकर खिताब हासिल किया. सात गेम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में प्रियानुज ने 9-11, 11-5, 11-3, 8-11, 21-23, 11-4, 11-7 से जीत दर्ज की. पांचवें गेम में 21-23 का संघर्ष मुकाबले का सबसे रोमांचक क्षण रहा. पूरी प्रतियोगिता में कई शीर्ष वरियता वाले खिलाड़ियों को युवा खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली. पुरुष एकल के शीर्ष वरीय मानुष शाह और महिला एकल की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल यशस्विनी घोरपड़े भी अंतिम चरण में आगे नहीं बढ़ सकीं. इससे भारतीय टेबल टेनिस में उभरती नई प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी का संकेत मिला.

समापन समारोह में ये अतिथि रहे उपस्थित: समापन समारोह में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के प्रेसिडेंट दुष्यंत चौटाला, चेयरमैन विवेक कोहली तथा सेक्रेटरी एम. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस मौके पर यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक, सचिव अरुण बनर्जी, एन. गणेशन, एन. के. लहरी, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, पीयूष अग्रवाल, प्रणीत अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अजय मेहरोत्रा, आशीष कपूर और सुनील सिंह सहित अनेक कई अन्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. आठ दिनों तक चले इस राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट का समापन शानदार खेल, रोमांचक मुकाबलों और भारतीय टेबल टेनिस की उभरती प्रतिभाओं के प्रदर्शन के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: UP में 17 IAS अफसरों का तबादला; मासूम अली सरवर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें