दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली और वाराणसी के बीच तीन से छह सितंबर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद, लखनऊ समेत यूपी के कई स्ट…

सौजन्य से:- Hindustan
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली और वाराणसी के बीच तीन से छह सितंबर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद, लखनऊ समेत यूपी के कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।
जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 04446/04445 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के रूप में कुल दो फेरे लगाएगी। इसमें एक कोच सेकेंड एसी, एक कोच थर्ड एसी, 10 कोच स्लीपर और 4 कोच सामान्य यानी जनरल श्रेणी के होंगे। तीन सिंतबर से छह सितंबर के बीच यह ट्रेनें चलेंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी 03 एवं 05 सितंबर को दिल्ली से 21:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन लखनऊ सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी। यहां से 06:40 बजे चलकर अयोध्या कैंट, जौनपुर जंक्शन पर रुकते हुए दोपहर 03.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04445 वाराणसी-दिल्ली 04 एवं 06 सितंबर को वाराणसी से रात 08.15 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 02:10 बजे पहुंचेगी। यहां से रात 02:20 बजे चलकर उक्त स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी। यहां से 11:20 बजे चलकर सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेल यात्रा से संबंधित जानकारी, पूछताछ एवं सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद और रेलवन ऐप का उपयोग करें।
पहले दिन नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी ट्रेन पैक, सर्वाधिक यात्री काशी के
वहीं, नेपालगंज रोड से वाराणसी और गोरखपुर की सीधी रेल सेवा शुरू होने के पहले दिन यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिला। 544 यात्रियों ने टिकट लिया, इनमें करीब 30 फीसदी ने काशी के लिए टिकट खरीदा। इससे रेलवे को 10,670 रुपये की आमदनी हुई। नेपालगंज रोड से चली ट्रेन हर स्टेशन पर भरती गई और बहराइच पहुंचते-पहुंचते फुल हो गई। कई यात्री खड़े होकर सफर करते दिखे।
नेपालगंज रोड स्टेशन से नेपाली नागरिक भी वाराणसी के लिए ट्रेन में सवार हुए। यात्रियों ने कहा कि सीधी ट्रेन से बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के लोगों को वाराणसी जाने में सुविधा होगी। पहले ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब समय और पैसे दोनों बचेंगे। नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी और अयोध्या की यात्रा भी आसान होगी।
137 साल बाद जुड़ा सीधा रेल संपर्क
नेपालगंज रोड तक मीटर गेज रेल कनेक्विटी अंग्रेजी हुकूमत ने वर्ष 1886 में की थी। अंग्रेजों की रेल व्यवस्था को विस्तार देने में 137 बरस लगे। अब नेपालगंज सीधे देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ गया है।
रिसिया में ढाई साल बाद लौटी ट्रेन
ढाई वर्ष के लंबे अंतराल के बाद ट्रेन देख यात्रियों के चेहरे खिल उठे। दोपहर तीन बजे तक करीब 200 यात्रियों ने विभिन्न स्थानों के लिए टिकट लिया। व्यापारी प्रेम गोयल ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग के साथ ट्रेन के चलने से क्षेत्र का विकास होगा। व्यापार बढ़ेगा और यात्रियों की यात्रा भी सुगम होगी। राजेश गोयल ने बताया कि टिकट का रेट कम होना क्षेत्र के निर्धन वर्ग को बड़ा फायदा होगा। संदीप वैश्य ने बताया कि दैनिक यात्रियों को ट्रेन चलने बड़ी सुविधा मिलेगी। रिसिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने नेपाल गंज रोड पर ट्रेन के उद्घाटन के बाद सांसद डॉ आनंद गौड़ के साथ विशेष ट्रेन से रिसिया तक यात्रा को यादगार बताया। प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्यांश राज शर्मा ने कहा कि रेल कनेक्विटी से आवागमन सुगम होगा।
गोंडा से दो डेमू का नेपालगंज तक विस्तार
गोंडा जंक्शन से नेपालगंज रोड तक संचालन शुरू होने के बाद रेलवे ने 75109/75110 और 75111/75112 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू का मार्ग नेपालगंज रोड तक बढ़ाया है। वहीं 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू के समय में मंगलवार से संशोधन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार 75109 गोंडा-नेपालगंज रोड डेमू गोंडा से 05.00 बजे चलकर नेपालगंज रोड 08.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 75110 नेपालगंज रोड से 08.20 बजे चलकर गोंडा 11.15 बजे पहुंचेगी। 75113 गोंडा-बहराइच डेमू गोंडा से 18.50 बजे चलकर बहराइच 20.20 बजे पहुंचेगी, जबकि 75114 बहराइच-गोंडा डेमू बहराइच से 21.00 बजे चलकर गोंडा 22.30 बजे पहुंचेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


