24 अगस्त को रायबरेली आएंगे सीएम योगी: नगर पालिका एक्शन मोड में, रास्ते से अतिक्रमण हटावाया - Raebareli News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - Raebareli CM Yogi Adityanath Visit | Municipality Encroachment Drive 24 अगस्त को रायबरेली आएंगे सीएम योगी:नगर पालिका एक्शन मोड में, रास्ते से अतिक्रमण हटावाया - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- Raebareli CM Yogi Adityanath Visit | Municipality Encroachment Drive
24 अगस्त को रायबरेली आएंगे सीएम योगी:नगर पालिका एक्शन मोड में, रास्ते से अतिक्रमण हटावाया
- कॉपी लिंक
रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 24 अगस्त को संभावित रायबरेली दौरे को भव्य, स्वच्छ और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के साथ कार्यक्रम स्थल और निर्धारित आवागमन मार्गों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईओ स्वर्ण सिंह ने वीआईपी रूट पर विशेष सफाई व्यवस्था, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, जलभराव की स्थिति, नालियों की सफाई तथा दीवारों पर कराई जा रही सौंदर्यपरक वॉल पेंटिंग का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मार्ग में जो भी कमियां पाई गईं, उनके तत्काल निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई।
अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।
36 करोड़ के ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण
जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के अमर नायक एवं 'अवध केसरी' राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचकर अमर नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्रवासियों को 36 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 'राणा बेनी माधव बख्श सिंह सभागार' (ऑडिटोरियम) की सौगात देते हुए उसका लोकार्पण करेंगे।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की पूरी प्रशासनिक टीम मुस्तैद दिखाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से लेखाकार गिरीश बहादुर सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर सिंह व संतोष कुमार सिंह, अवर अभियंता (जल) प्रियंका यादव, प्रधान लिपिक आशुतोष सिंह तथा स्वास्थ्य लिपिक अजय त्रिवेदी सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और सफाई नायक उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रमुख सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग | ?????? ???? ?? ??? ????? ???? ?????? ??? ???? ???? ????- ???? ??? ????? ????, ?? ???? ?? ?????? ???? ?????

मायावती ने तय किया सतीश चंद्र मिश्रा के लिए यूपी चुनाव में नया रोल

कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट - kanpur may soon be divided into two districts government seeks report on kanpur north kanpur south


