होमक्राइमयूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार
क्राइम

यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार

नईदुनिया ट्रेंडिंग By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST) - यूपी-जापान सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश और भूमिपूजन - यीडा…

Nai Dunia के अनुसार20 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार

सौजन्य से:- Nai Dunia

नईदुनिया ट्रेंडिंग

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR

Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST)

- यूपी-जापान सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश और भूमिपूजन

- यीडा (YIDA) में 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार

- एस्कॉर्ट्स कुबोटा ₹2,029 करोड़ व मिंडा ₹1,166 करोड़ करेगी निवेश

एजेंसी, लखनऊ। कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार और नई औद्योगिक नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। इसी क्रम में योगी सरकार को एक और बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच प्रगाढ़ होती औद्योगिक साझेदारी के तहत नई दिल्ली में आयोजित 'उप्र-जापान निवेश सम्मेलन 2026' के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कुल 3,195 करोड़ रुपये की वृहद परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थापित होने वाली इन औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 10,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और निवेश व नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

इन परियोजनाओं से यीडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे सहायक उद्योगों और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) के क्षेत्र में भी नए अवसर बनेंगे...

- एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड: यीडा के सेक्टर-10 में ₹2,029 करोड़ के निवेश से अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। यहाँ ट्रैक्टर और भारी निर्माण उपकरणों का निर्माण होगा, जिससे लगभग 3,800 लोगों को रोजगार मिलेगा।

- मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड: यीडा क्षेत्र में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट्स शुरू कर रही है, जिनमें कुल ₹1,166 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। इस परियोजना से करीब 6,440 युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान के संबंध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित हैं, जिसमें भगवान बुद्ध की करुणा, अनुशासन और साझा जीवन मूल्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज भारत का 'ग्रोथ इंजन' बनकर उभरा है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश के बजट, जीएसडीपी (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में सफलता हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बैंककर्मी ने पत्नी और बीमार बहन की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

समारोह में मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत और जापान के संबंधों को दो महान सभ्यताओं का संगम बताया। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सम्मेलन भारत-जापान तथा उत्तर प्रदेश-यामानाशी प्रांत के आपसी संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत 6 से 8 प्रतिशत की सतत विकास दर और नियंत्रित मुद्रास्फीति के साथ विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें

4K बार देखा गया · 42 प्रतिक्रियाएँ | लखनऊ मर्डर केस: गोमती नगर मर्डर केस में चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी, हिल जाएगा दिल!

#प्रज्ञामिश्रा #लखनऊन्यूज #गोमतीनगर #दिव्यामिश्रा #लखनऊक्राइम #यूपीन्यूज 

प्रज्ञा मिश्रा बहन हत्याकांड, दिव्या मिश्रा हत्याकांड लखनऊ, गोमती नगर लखनऊ अपराध समाचार, प्रज्ञा मिश्रा बहन दिव्या मिश्रा, लखनऊ दोहरा हत्याकांड, आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर हत्याकांड, प्रज्ञा मिश्रा समाचार | डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी
क्राइम

4K बार देखा गया · 42 प्रतिक्रियाएँ | लखनऊ मर्डर केस: गोमती नगर मर्डर केस में चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी, हिल जाएगा दिल! #प्रज्ञामिश्रा #लखनऊन्यूज #गोमतीनगर #दिव्यामिश्रा #लखनऊक्राइम #यूपीन्यूज प्रज्ञा मिश्रा बहन हत्याकांड, दिव्या मिश्रा हत्याकांड लखनऊ, गोमती नगर लखनऊ अपराध समाचार, प्रज्ञा मिश्रा बहन दिव्या मिश्रा, लखनऊ दोहरा हत्याकांड, आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर हत्याकांड, प्रज्ञा मिश्रा समाचार | डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी

लखनऊ: पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली, बैंक कर्मी पति ने ये क्या कर दिया
क्राइम

लखनऊ: पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली, बैंक कर्मी पति ने ये क्या कर दिया

'पत्नी को मार डाला, अब खुद को मारूंगा...' लखनऊ हत्याकांड से पहले दिव्या के पति मानस का व्हाट्सएप स्टेटस आया सामने
क्राइम

'पत्नी को मार डाला, अब खुद को मारूंगा...' लखनऊ हत्याकांड से पहले दिव्या के पति मानस का व्हाट्सएप स्टेटस आया सामने

शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस का एक्शन, 12 केस में 52 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस का एक्शन, 12 केस में 52 आरोपी गिरफ्तार