होमशिक्षा-करियरयूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध, पारदर्शी संचालन हो; मुख्य सचिव SP गोयल ने जारी किया आदेश
शिक्षा-करियर

यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध, पारदर्शी संचालन हो; मुख्य सचिव SP गोयल ने जारी किया आदेश

SP Goyal Order on UP Scholorship: यूपी में छात्रवृत्ति योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। स्कॉलरशिप स्कीम का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। हाइलाइट्स मुख्य सचिव ने अधिकारियों को द…

Navbharat Times के अनुसार3 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध, पारदर्शी संचालन हो; मुख्य सचिव SP गोयल ने जारी किया आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

SP Goyal Order on UP Scholorship: यूपी में छात्रवृत्ति योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। स्कॉलरशिप स्कीम का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हाइलाइट्स

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया निर्देश

हर पात्र को योजना का लाभ देने को कहा

सीएस ने कहा, छात्रवृत्ति वितरण बनाएं प्रभावी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम को पूर्ण प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार कियर गया। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को अधिकारियों को हिदायत दी कि छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करें। हर पात्र को इस योजना का लाभ मिले। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि संस्थान अपने परिसर में संचालित सभी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों, निर्धारित शुल्क, सीट एवं अन्य आवश्यक विवरणों का पोर्टल पर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित अंकन करें। इससे कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

शैक्षणिक कैलेंडर पर दें जोर

बैठक में अवगत कराया गया कि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराया जाए। वित्तीय वर्ष-शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12 एवं उच्चतर) छात्रवृत्ति योजनाएं दी जाएं।

इसके अंतर्गत विद्यालयों एवं संस्थानों को मास्टर डाटाबेस में शामिल किए जाने से लेकर विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन तथा छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही के लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी की गई है। बैठक में प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें