93 हजार यात्रियों से 8.86 करोड़ का जुर्माना वसूला: रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान में प्रयागराज पहले, कानपुर दूसरे नंबर पर - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Railway Ticket Checking Drive: Prayagraj Leads, Kanpur Second 93 हजार यात्रियों से 8.86 करोड़ का जुर्माना वसूला:रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान में प्रयागराज पहले, कानपुर दूसर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Railway Ticket Checking Drive: Prayagraj Leads, Kanpur Second
93 हजार यात्रियों से 8.86 करोड़ का जुर्माना वसूला:रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान में प्रयागराज पहले, कानपुर दूसरे नंबर पर
- कॉपी लिंक
प्रयागराज रेल मंडल ने जुलाई में चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 93,692 यात्रियों को बिना टिकट, अनियमित यात्रा और अन्य नियमों के उल्लंघन में पकड़ा। इस अभियान से रेलवे ने 8.86 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।
अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुई। प्रयागराज पहले और कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों से करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले भी लिए हैं। चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जबकि उर्स आला हजरत के दौरान बरेली स्टेशन पर विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।
टिकट चेकिंग में प्रयागराज पहले,कानपुर दूसरे नंबर पर
स्टेशनवार कार्रवाई में प्रयागराज और कानपुर सबसे आगे रहे। प्रयागराज स्टेशन पर कुल 30,816 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2.90 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। वहीं कानपुर सेंट्रल दूसरे नंबर पर रहा, जहां 20,291 मामलों में 1.97 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से टिकट के साथ यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा 'डी' केबिन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी 6 अक्टूबर, 8 अक्टूबर और 18310 जम्मू तवी–संबलपुर 9 और 11 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं 20818 नई दिल्ली–भुवनेश्वर 4 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गोमो-अनारा-पुरुलिया-चांडिल-चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-कटक के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर संचालित होगी।
18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटक-संभलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले 139 या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
उर्स आला हजरत के चलते रेलवे का प्लान तैयार
वहीं, बरेली में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले उर्स आला हजरत के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत ट्रेन संख्या 12470 और 12469 के बरेली स्टेशन पर ठहराव समय में अस्थायी रूप से तीन मिनट तक की बढ़ोतरी की गई है, ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा मिल सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं

Lucknow News: कानपुर एक्सप्रेसवे पर दोपहर में भी मिलेंगी बसें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज


