होमशिक्षा-करियरमुख्यमंत्री योगी से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की भेंट: पयागपुर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा - Shivdaha(Payagpur) News
शिक्षा-करियर

मुख्यमंत्री योगी से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की भेंट: पयागपुर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा - Shivdaha(Payagpur) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bahraich - Shivdaha - Payagpur Development Plans | MLA Subhash Tripathi Meets CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की भेंट:पयागपुर के विकास और जनकल्याणकार…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
मुख्यमंत्री योगी से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की भेंट:  पयागपुर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा - Shivdaha(Payagpur) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Bahraich

- Shivdaha

- Payagpur Development Plans | MLA Subhash Tripathi Meets CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी से विधायक सुभाष त्रिपाठी ने की भेंट:पयागपुर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

- कॉपी लिंक

पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आज शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पयागपुर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक के पुत्र निशंक त्रिपाठी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पयागपुर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों के चौड़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी परियोजना में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पयागपुर क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में, विधायक सुभाष त्रिपाठी और निशंक त्रिपाठी ने पयागपुर की जनता के प्रति मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस भेंट को पयागपुर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें