यूपी चुनाव: व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट
यूपी चुनाव: व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में पार्टी ने व्यापारी वर्ग को जोड़ने के लिए व्…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव: व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट
यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में पार्टी ने व्यापारी वर्ग को जोड़ने के लिए व्यापार मंडलीय सम्मेलन शुरु किया है.
उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल अपने सियासी समीकरण को साधने में पूरी तरह जुट चुके हैं. समाजवादी पार्टी की तरफ से पीडीए समीकरण के अलावा अलग-अलग वर्ग को भी पार्टी से जोड़ने की कवायद तेज हो चुकी है. इसी क्रम में सपा ने व्यापारी वर्ग को जोड़ने के लिए 18 मंडल में व्यापार मंडलीय सम्मेलन की शुरुआत की है जिसमें से 10 मंडल में इस आयोजन को पूरा भी किया जा चुका है.
मेरठ से हुई थी इसकी शुरुआत
समाजवादी पार्टी से व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि जुलाई को समाजवादी पार्टी ने PDA व्यापार मंडलीय सम्मेलन की शुरुआत की थी और अब तक 10 मंडल में इस आयोजन को सकुशल संपन्न कराए जा चुका है. जबकि हमारा लक्ष्य है कि हम उत्तर प्रदेश के 18 मंडल में इसे संपन्न कराए.
सपा नेता ने दावा किया कि दीपावली के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा वाराणसी में दशहरे के ठीक बाद इसको आयोजित करना तय किया गया है. हम इस सम्मेलन में व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद करते हैं और व्यापार जगत में होने वाली उनकी वर्तमान समस्याओं को सुनते हैं.
'बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा..', कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग
वर्तमान सरकार में व्यापारियों की चुनौतियां
प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हम व्यापारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा करते हैं कि वर्तमान सरकार में व्यापार करना कितना चुनौती हो गया है. जीएसटी से लेकर सरकार द्वारा तय किए गए अलग-अलग नियमों ने व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां पेश की है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें एक बेहतर माहौल प्रदान करने की योजना पर कार्य होगा.
वैसे अब देखना यह होगा कि आने वाले यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी को व्यापारियों का कितना समर्थन प्राप्त होता है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले भी कह चुके हैं कि उनके पीडीए में वो सभी आते हैं जो इस सरकार से पीड़ित है. उन सभी के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है. उनके हक की लड़ाई लड़ रही है.
UP चुनाव: दलित वोट बैंक पर नजर! मायावती को झटका देने की तैयारी में अखिलेश?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


