होमदेश-दुनियाप्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील - Sahson(Prayagraj) News
देश-दुनिया

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील - Sahson(Prayagraj) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Sahson - Prayagraj Flood Alert | Ganga Yamuna Water Level Rising In Allahabad प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा:निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील -…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 04:31 pm बजे
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा:  निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील - Sahson(Prayagraj) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Sahson

- Prayagraj Flood Alert | Ganga Yamuna Water Level Rising In Allahabad

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा:निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है और नदी किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

आज दर्ज किए गए जलस्तर के अनुसार, यमुना नदी नैनी में 81.01 मीटर पर बह रही है, जिसमें 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, गंगा नदी फाफामऊ में 80.87 मीटर (12 सेमी की बढ़त) और छतनाग में 80.54 मीटर (20 सेमी की बढ़त) पर है। एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 81.20 मीटर दर्ज किया गया है, जिसमें 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

हालांकि, वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं। जिला प्रशासन नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नदियों के लिए खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से बचें और जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें