UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट UP Weather: मौसम विभाग ने 24 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 सितंबर को प्रदेश के 20 जिलों में भारी…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather: मौसम विभाग ने 24 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 सितंबर को प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 36 जिलों में बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली का खतरा भी रहेगा।
UP Weather 24 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता पर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में 24 सितंबर से 27 सितंबर के दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर को प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली समेत 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 25 जिलों में झोंकेदार हवाएं भी चलने की संभावना है जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 36 जिलों में बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।
25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। यानी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 24 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे से 25 सितंबर की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और आसपास क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना अधिक है। इनकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा झोंकों में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
आकाशीय बिजली का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible

लखनऊ में छाए बादल, कई इलाकों में तेज बारिश: मानसून सीजन में सामान्य से 2% कम बरसात - Lucknow News


