'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति-पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, यह न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा है, बल्कि यह आ…

सौजन्य से:- ABP News
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति-पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, यह न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा है, बल्कि यह आपके पसीने का परिश्रम है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति-पत्र किया. इस दौरान सीएम योगी ने चयनित अभ्यर्थियों से पूछा कि "आपकी जो नियुक्ति हुई है क्या उसके लिए किसी ने आपसे पैसा मांगा है? या आपको कहीं से सिफारिश कराने की आवश्यकता पड़ी?" सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से कहा, "आज जो नियुक्ति-पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, यह न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा है, बल्कि यह आपके पसीने का परिश्रम है."
दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन कहा, "मुझे दुख होता है कि हमारे आज के युवा घण्टो रील में बर्बाद करते हैं. याद रखना,रील में लाइक्स मिलते हैं, लेकिन खेल के मैदान में आपको लाइफ मिलती है, एक नई लाइफ वही जो आपको यहां इस नियुक्तिपत्र के माध्यम से प्राप्त हो रही है."
लखनऊ वालों को अक्टूबर में कब मिलेगा फ्री राशन? यहां करें चेक, आ गई डेट
आपको तय करना है लाइक्स चाहिए या लाइफ- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आपको तय करना है कि आपको लाइक्स चाहिए, या जीवन की वास्तविक लाइफ चाहिए. आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
'वर्तमान सरकार खिलाड़ियों को करती है प्रोत्साहित'
सीएम योगी ने कहा कि एक समय भारत की गिनती राष्ट्रमंडल खेल घोटालों को लेकर होती थी. आज वर्तमान सरकार अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है तो राष्ट्र के लिए मेडल लेकर आते हैं.
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि "यूपी के अंदर पहले 'प्रदेश डुबाऊ एलायंस' था, ये एलायंस प्रदेश के अंदर नौजवान के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था और आपकी नौकरी पर डकैती डालता था. ये नौकरी आपको कभी न मिलती क्योंकि उसमें दो ही S थे, या तो सैफई या फिर सिफारिश."
सीएम योगी ने बताई NDA की नई परिभाषा
उन्होंने कहा कि अब ये एनडीए की सरकार है,यानी "नौकरी देंगे एलायंस" की सरकार है, ये आपके बीच मे आई है. सीएम योगी ने कहा, "यूपी पहले हर दिन मर्डर के लिए फेमस होता था, लेकिन आज अपने कुशल खिलाड़ियों के मेडल से हो रहा है,अंतर आप देख सकते हैं, मर्डर और मेडल में,एक पहचान डुबाता है,एक पहचान दिलाता है."
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

स्पेशल मैरिज से नहीं बदलती जाति और धर्म, प्रयागराज में बढ़ा चलन, एक साल में 28 जोड़ों ने रचाई शादी - special marriages rise in prayagraj no caste religion change

नाना पाटेकर नहीं रहे, UP में छूट गईं उनकी यादें! वाराणसी में शूटिंग से लखनऊ की साइबर मुहिम तक, जानें ‘नाना’ का खास कनेक्शन

निशानेबाज शार्दूल विहान बने यूपी पुलिस में दरोगा, सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र; भारतीय सेना में भी मिला था पद - asian games medalist shardul vihan appointed up police si


