यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. कारण, सपा के तीन बागी विधायक गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह,…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. कारण, सपा के तीन बागी विधायक गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या (गोसाईं गंज) से अभय सिंह और कालपी (जालौन) से विनोद चतुर्वेदी आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. तीनों नेताओं ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी.
इन तीनों नेताओं की बीजेपी में एंट्री के लिए 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है. यह मेगा जॉइनिंग कार्यक्रम गौरीगंज स्थित राकेश प्रताप सिंह के निजी निवास में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.
बता दें कि हाल ही में कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे. तीनों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके बीजेपी के साथ जाने की चर्चा और तेज हो गई थी.
9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राकेश प्रताप सिंह
Advertisement
राकेश प्रताप सिंह ने खुद 14 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता लेने की बात कही है. वह 9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें बीजेपी में शामिल होने के कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा सकती है. कार्यक्रम में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे और आयोजन किस तरह होगा, इसे लेकर भी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.
राकेश प्रताप सिंह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से अलग रुख अपनाए हुए थे. 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों में उनका नाम सामने आया था. इसके बाद जून 2025 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
राकेश प्रताप सिंह के साथ अयोध्या के गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और रायबरली के ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय को भी सपा से बाहर कर दिया गया था. विधानसभा में इन नेताओं को बाद में असंबद्ध सदस्यों के तौर पर मान्यता दी गई. वहीं, विनोद चतुर्वेदी उन सपा विधायकों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया था, लेकिन उन्हें उस समय सपा से निष्कासित नहीं किया गया था.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा दांव, कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन - bsps lucknow power show on kanshiram parinirvan diwas

17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत: नई जेलों के निर्माण से बढ़ाई जा रही बंदी क्षमता, 6 जिलों में जेल निर्माण जारी; 2026-27 में बजट बढ़कर ₹2,877 करोड़ हुआ

QR कोड से शिकायतें दर्ज करा सकेंगी महिलाएं, निगरानी के लिए लखनऊ में बनेगा कमांड सेंटर - up womens commission qr code for complaints lucknow center


