होमक्राइम'सपा नेताओं को क्‍या बोलना है क्‍या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी
क्राइम

'सपा नेताओं को क्‍या बोलना है क्‍या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से अपील की है कि वे कुछ ऐसा बयान ना दें जिससे बीजेपी फायदा उठा ले। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी, सपा और…

Navbharat Times के अनुसार15 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
'सपा नेताओं को क्‍या बोलना है क्‍या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से अपील की है कि वे कुछ ऐसा बयान ना दें जिससे बीजेपी फायदा उठा ले।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी, सपा और कांग्रेस समेत सभी दल जीत हासिल करने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत सोच समझकर मंच से बोलने की सलाह दी है। उनका कहना कि सपा नेता ऐसा कुछ ना बोले दें जिसका बीजेपी लाभ उठा ले।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा- ' यूपी विधानसभा चुनाव में बहुत कम दिन बचे हैं। बस टिकट तय करना है। हमें बहुत सोच समझकर अब बोलना होगा। छोटे बड़े नेताओं की एक पर्चा छपवाकर देंगे। छोटे और बड़े नेताओं के लिए। पर्चे में छपवाकर देंगे कि यही बोलना है। इसके अलावा कुछ नहीं बोलना।'

अखिलेश ने गिनाए कई मुद्दे इस मौके पर अखिलेश यादव ने ऐसे कई मुददे भी गिनाए जिस पर सपा नेताओं को अपनी बता रखनी है। इसमें किसान की खाद, एक्सप्रेसवे बेकार कर दिए, आरक्षण लूट लिया जैसे मुद्दे शामिल रहे। अखिलेश ने यह भी कहा कि वह इन समस्याओं पर किताबें भी छपवा चुके हैं।

बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आजादी एक दूसरे के विलोम हैं। बीजेपी का राष्ट्रवाद एकरंगी है जबकि हमारा और आपका बहुरंगी है। हमें भाईचार मजबूत करना है और संविधान की रक्षा करनी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने का कि लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए। लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें