अब इलेक्ट्रिक बस से करिए प्रयागराज-लखनऊ व कानपुर की यात्रा, अयोध्या रूट पर जल्द शुरू होंगी सेवाएं - prayagraj electric buses service started to lucknow kanpur route ayodhya soon
अब इलेक्ट्रिक बस से करिए प्रयागराज-लखनऊ व कानपुर की यात्रा, अयोध्या रूट पर जल्द शुरू होंगी सेवाएं प्रयागराज से लखनऊ और कानपुर के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है, जल्द ही अयोध्या रूट पर ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- jagran.com
अब इलेक्ट्रिक बस से करिए प्रयागराज-लखनऊ व कानपुर की यात्रा, अयोध्या रूट पर जल्द शुरू होंगी सेवाएं
प्रयागराज से लखनऊ और कानपुर के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है, जल्द ही अयोध्या रूट पर ...और पढ़ें
HighLights
- 33 में से 17 इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज आ चुकी हैं, 13 का संचालन शुरू हो गया है
- रूट डायवर्जन से लखनऊ का किराया 396 रुपये, कानपुर का 318 रुपये निर्धारित
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने दोनों रूटों पर चार अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया है। अभी इनकी आधिकारिक समय-सारणी जारी नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए इन्हें रूट पर उतार दिया गया है। इनका किराया सामान्य एसी बसों के बराबर रखा गया है।
रायबरेली का किराया 355 रुपये
रूट डायवर्जन के कारण लखनऊ रूट के किराए में थोड़ा बदलाव है। बसें झूंसी के रास्ते होकर जा रही हैं, इसलिए प्रयागराज से लखनऊ का किराया अभी 396 रुपये और रायबरेली का 257 रुपये तय किया गया है। सामान्य दिनों में सीधा रूट होने पर लखनऊ का किराया 355 रुपये रहता है। वहीं, प्रयागराज से कानपुर का किराया 318 रुपये निर्धारित किया गया है।
रूसी कंपनी से 11 नई आधुनिक बसें मिली
प्रयागराज परिक्षेत्र को कुल 33 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिनमें से 17 बसें आ चुकी हैं। इनमें से नौ बसें पहले से ही वाराणसी मार्ग पर चल रही हैं। हाल ही में रूसी कंपनी 'आरजी मोबिलिटी' से 11 नई आधुनिक बसें मिली हैं, जिनमें से चार को लखनऊ व कानपुर रूट पर चला दिया गया है।
जल्द ही 16 अतिरिक्त बसों की अंतिम खेप भी आएगी
बची हुई बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन्हें रामनगरी अयोध्या समेत अन्य निर्धारित रूटों पर उतारा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही 16 अतिरिक्त बसों की अंतिम खेप भी शहर पहुंचेगी।
अत्याधुनिक सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हैं बसें
ये बसें अत्याधुनिक सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हैं। पूरी बस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। यात्रियों के आराम के लिए आधुनिक एसी और आरामदायक सीटें दी गई हैं। तकनीकी संचालन कंपनी के ट्रेंड चालक कर रहे हैं, जबकि टिकट वितरण की जिम्मेदारी रोडवेज परिचालकों के पास है। लीडर रोड वर्कशाप में चार्जिंग स्टेशन का काम भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


