लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, PNC पर कार्रवाई: NHAI ने PNC को तीन साल किया प्रतिबंधित,25 सितंबर से कानपुर से लखनऊ आने वाली एक लेन खुलेगी - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - NHAI Bans PNC Infratech Lucknow Kanpur Expressway | Construction News लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, PNC पर कार्रवाई:NHAI ने PNC को तीन साल किया प्रतिबंधित,25 सितंब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- NHAI Bans PNC Infratech Lucknow Kanpur Expressway | Construction News
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, PNC पर कार्रवाई:NHAI ने PNC को तीन साल किया प्रतिबंधित,25 सितंबर से कानपुर से लखनऊ आने वाली एक लेन खुलेगी
- कॉपी लिंक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने, दरारें आने और निर्माण से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निर्माण कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। NHAI ने कंपनी को तीन साल के लिए अपनी नई परियोजनाओं
NHAI के मुताबिक एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और सतह खिसकने की शिकायतें मिली थीं। शुरुआती जांच में सड़क की आधार संरचना में पानी पहुंचने और निर्माण गुणवत्ता से जुड़े सवाल सामने आए हैं। सड़क खराब होने की असली वजह पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जा रही है।
मरम्मत पूरी होने तक टोल नहीं लिया जाएगा
वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली भी रोक दी गई है। सड़क की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़ी कमियां दूर होने तक वाहन चालकों से टोल नहीं लिया जाएगा।
करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 4,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका उद्घाटन 13 जुलाई को किया गया था। परियोजना का निर्माण आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक ने किया है। NHAI की कार्रवाई का असर कंपनी की आगामी सरकारी परियोजनाओं में भागीदारी और कारोबार पर पड़ सकता है।
25 सितंबर से कानपुर से लखनऊ आने वाली एक लेन खुलेगी
इधर, एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। 25 सितंबर से कानपुर से लखनऊ की ओर आने वाली एक लेन को खोलने की तैयारी है। एलिवेटेड सेक्शन में किलोमीटर संख्या 19.33 के पास सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है।
मरम्मत के दौरान सड़क को मजबूत करने के लिए ऐसी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो जल्दी सूख जाती है। इसके चलते सड़क को जल्द यातायात के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है। लेन खुलने के बाद कानपुर से लखनऊ आने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


