PM मोदी की टेबल पर पहुंची विकसित यूपी के रोडमैप की फाइल, 'ग्रीन सिग्नल' मिलते ही प्रदेश में शुरू होगा महा-मिशन - viksit uttar pradesh 2047 vision document awaits pmo nod
PM मोदी की टेबल पर पहुंची विकसित यूपी के रोडमैप की फाइल, 'ग्रीन सिग्नल' मिलते ही प्रदेश में शुरू होगा महा-मिशन उत्तर प्रदेश सरकार का 'विकसित उत्तर प्रदेश@2047' विजन डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजा…

सौजन्य से:- Jagran
PM मोदी की टेबल पर पहुंची विकसित यूपी के रोडमैप की फाइल, 'ग्रीन सिग्नल' मिलते ही प्रदेश में शुरू होगा महा-मिशन
उत्तर प्रदेश सरकार का 'विकसित उत्तर प्रदेश@2047' विजन डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
HighLights
- विजन डॉक्यूमेंट पीएमओ को अनुमोदन हेतु भेजा गया।
- 2047 तक अर्थव्यवस्था $6 ट्रिलियन करने का लक्ष्य।
- प्रति व्यक्ति जीएसडीपी ₹25 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के विजन डाक्यूमेंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव और उनकी संस्तुति के लिए डाक्यूमेंट की प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने पर प्रदेश सरकार विजन डाक्यूमेंट के रोडमैप पर कार्य प्रारंभ कराएगी।
भारत सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे विकसित भारत के विजन डाक्यूमेंट में उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तावित लक्ष्यों से मिलान करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश के विजन डाक्यूमेंट को अनुमति मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश सहित देश के 17 राज्य वर्ष 2047 तक के लिए विजन डाक्यूमेंट पर कार्य कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान ने अपने विजन डाक्यूमेंट को जारी कर दिया है। पीएमओ की अनुमति मिलते ही उत्तर प्रदेश भी विजन डाक्यूमेंट में तय किए गए रोडमैप पर कार्य शुरू कर देगा।
छह ट्रिलियन डॉलर का रखा लक्ष्य
प्रदेश सरकार ने अपने विजन डाक्यूमेंट में वर्ष 2029-30 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद वर्ष 2035-36 तक दो ट्रिलियन और स्वतंत्रता के 100वें वर्ष 2046-47 तक अर्थव्यवस्था को छह ट्रिलियन डालर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे
इसके अलावा राज्य में प्रति व्यक्ति जीएसडीपी जो वर्तमान में 1.24 लाख रुपये है, उसे वर्ष 2047 तक 25 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान जो अभी 9.2 प्रतिशत है, उसे वर्ष 2047 तक बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक, अयोध्या मामले से लेकर धारा-370 तक... विधान सभा चुनाव से पहले क्या है BJP का 'रंगोली' प्लान?
इस लक्ष्य को हासिल करने पर उत्तरत प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला शीर्ष राज्य बन जाएगा। प्रस्तावित डाक्यूमेंट में प्रदेश में साक्षरता दर को 100 प्रतिशत करने, बेरोजगारी दर जो वर्तमान में 2.7 प्रतिशत है उसे कम करते हुए 0.5 प्रतिशत पर लाने तथा शहरीकरण को 24.54 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य भी रखा गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


