PM मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
PM मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा यूपी चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंथन किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभ…

सौजन्य से:- ABP News
PM मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
यूपी चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंथन किया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार (26 सितंबर) को नई दिल्ली में मुलाकात की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरान पीएम मोदी के यूपी में कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन हुआ है.
बताया जा रहा है कि यूपी सरकार पीएम मोदी के हाथों BIDA झांसी का उद्घाटन कराने की तैयारी में है. इसके अलावा यूपी में कई बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम मोदी से कराने की तैयारी की जा रही है. इस बीच यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई है.
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 26, 2026
आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है।
अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी। pic.twitter.com/BLgxcQmjiq
सीएम योगी ने दी मुलाकात की जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस मुलाकात की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की." उन्होंने आगे लिखा, "आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है."
सीएम योगी ने आगे पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी." हालांकि इस मुलाकात के कई तरह से राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन सीएम योगी ने इसको शिष्टाचार भेंट बताया है.
बीते दिनों 8 अगस्त को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इन मुलाकातों को अब चुनाव के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है. बीजेपी चुनाव को लेकर लगातार रणनीति बनाने से लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है.
रामगोविंद चौधरी के निधन पर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले- एक युग का अंत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल: पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

चुनाव की सरगर्मियों के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, थोड़ी देर में पीएम मोदी से मिलेंगे

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता - cm yogi adityanath pays tribute to pandit deendayal upadhyay on his 110th birth anniversary


