होम›क्राइम›राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, एक घंटे तक चली बैठक
क्राइम

राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, एक घंटे तक चली बैठक

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच एक घंटे तक बैठक चली। बताया जा रहा है कि इस दौरान यूपी चुनाव और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, एक घंटे तक चली बैठक

सौजन्य से:- Navbharat Times

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच एक घंटे तक बैठक चली। बताया जा रहा है कि इस दौरान यूपी चुनाव और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव प्रमुख हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच एक घंटे तक चली बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है, बीजेपी की तरफ से अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है। जानकारों का कहना है कि बैठक में राज्यसभा चुनाव का मुद्दा अहम रहा। कुछ दिनों के भीतर पार्टी राज्यसभा सीटों को लेकर अपनी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है।

यूपी की 10 सीटों पर होने हैं राज्यसभा चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। यूपी के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। मौजूदा समय में इन 10 सीटों में से आठ पर बीजेपी, एक पर सपा और एक पर बसपा का कब्जा है।

बीजेपी सांसदों में नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बीएल वर्मा, पूर्व डीजीपी बृजलाल और सीमा द्विवेदी का नाम शामिल है। वहीं, अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद दिनेश शर्मा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह रामगोपाल यादव सपा से और रामजी गौतम बसपा के राज्यसभा सांसद हैं जिनका कार्यकाल खत्म होने वाला है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें