यूपी के शहरों के बीच बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, Air Ayodhya को मिली उड़ान की मंजूरी - air ayodhya gets nod for up air connectivity under udan scheme
यूपी के शहरों के बीच बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, Air Ayodhya को मिली उड़ान की मंजूरी मेगामैक्स एविएशन की एयर अयोध्या को उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छोटे व मझौले शहरों में हवाई सेवा ...और पढ़ें HighLights - एयर अयोध्य…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी के शहरों के बीच बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, Air Ayodhya को मिली उड़ान की मंजूरी
मेगामैक्स एविएशन की एयर अयोध्या को उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छोटे व मझौले शहरों में हवाई सेवा ...और पढ़ें
HighLights
- एयर अयोध्या को उड़ान योजना में मिली अनापत्ति।
- उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों को जोड़ेगी हवाई सेवा।
- धार्मिक, पर्यटन व कारोबारी शहरों को मिलेगा लाभ।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में मझौले व छोटे शहरों की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत मेगामैक्स एविएशन प्रा. लि. की एयर अयोध्या को विमान सेवा के लिए अनापत्ति दी है।
एयर अयाेध्या की उड़ानें प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी। हालांकि विमान सेवा शुरू होने से पहले नागर विमानन महानिदेशालय से कंपनी को एयर आपरेटर सर्टिफिकेट मिलना है।
प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ मझौले व छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी का नेटवर्क तैयार रहा है। उड़ान योजना के तहत इन शहरों में एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। विमान सेवा के लिए एयरलाइंस को मंजूरी दी जा रही है।
इससे ये शहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। एयर अयोध्या के जरिये प्रदेश में धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से अहम शहरों के साथ कारोबारी शहरों को जोड़ा जाएगा। दिसंबर में कंपनी को पहला विमान मिलने की संभावना है।
19 सीटर विमानों से होगी शुरुआत
शुरुआत में 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। मेगामैक्स एविएशन के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अनापत्ति मिलना पहला पड़ाव है। प्रदेश के कई शहरों में हवाई अड़्डे व हवाई पट्टी हैं, लेकिन नियमित उड़ान नहीं हैं।
इस कमी को दूर करने के लिए कंपनी काम करेगी। कंपनी का लक्ष्य 2036 तक अपने बेड़े में पचास विमान शामिल कर मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क तैयार करना है।
यह भी पढ़ें- आगरा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल देगा हवाई यात्रा को नई उड़ान, बढ़ेगी दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में सितंबर की औसत बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें - kanpur september rain exceeds normal waterlogging reported

UP के कानपुर के वो 5 ब्रांड जो भारत समेत दुनिया में मचा रहे तहलका, घर-घर में बोलता है इनका जादू; देखें लिस्ट - up kanpur top 5 brands global impact business success stories

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित


