कांकेर में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी मिंटू मंडल उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया - Kanker News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Kanker - Kanker Minor Rape Case | Accused Mintu Mandal Arrested In Uttar Pradesh कांकेर में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी मिंटू मंडल उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Kanker
- Kanker Minor Rape Case | Accused Mintu Mandal Arrested In Uttar Pradesh
कांकेर में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी मिंटू मंडल उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- कॉपी लिंक
कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 मार्च की रात लगभग 9:30 बजे हुई थी।
नाबालिग अपनी मां को बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 1 अप्रैल को पिता ने पखांजूर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तलाश शुरू की
रिपोर्ट पर पखांजूर थाने में गुम इंसान क्रमांक 14/2026 और अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी और पतासाजी की।
यूपी से आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत बालिका और संदेही आरोपी मिंटू मंडल (21), निवासी पीव्ही-41 पुरुषोत्तमनगर, थाना पखांजूर, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हैं। सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस और साइबर सेल की टीम तुरंत उत्तर प्रदेश रवाना हुई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी मिंटू मंडल को पकड़कर पखांजूर थाने ले आई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मिंटू मंडल, पिता मनोतोष मंडल ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड: वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में तैनात थी - Meerut News

दून में सात किलो गांजे के साथ यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़


