मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड: वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में तैनात थी - Meerut News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Meerut Female Sub Inspector Suspended Over Viral Video Controversy मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड:वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में त…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Female Sub Inspector Suspended Over Viral Video Controversy
मुस्कान को अरेस्ट करने वाली महिला दरोगा सस्पेंड:वीडियो बनाकर शेयर करती क्यूआर कोड, मेरठ के SSP ऑफिस में तैनात थी
- कॉपी लिंक
मेरठ में पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान को जिस महिला दरोगा ने गिरफ्तार किया था, उसे सस्पेंड किया गया है। महिला दरोगा से जुड़ा एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर है। सौरभ हत्याकांड के समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थी। इसके बाद उसका ट्रांसफर एसएसपी ऑफिस में किया गया था। अनु को मेरठ में पहली पोस्टिंग रोहटा थाने में मिली थी।
महिला दरोगा से जुड़ी सोशल मीडिया पर तस्वीरें…
यूट्यूबर दरोगा अनु की शिकायत करते हुए बोला- योगीजी वीडियो देखिए
एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा अनु के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत की थी। अपनी बात कहने के लिए उसने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो कहता है-
योगी जी, नमस्ते। यार, आप चाहे कुछ भी कह लो, आप सबसे क्यूटेस्ट पर्सन हैं। योगी जी मेरे सबसे फेवरेट प्राइम मिनिस्टर हैं। मतलब मुंह से गलत निकल गया, बट आप सोचो, मैं सही जा रहा हूं ना। 29 नहीं तो क्या हुआ, 34। फुल सपोर्ट रहेगा सर मेरा।
सर, मैं आपको एक वीडियो दिखाना चाहता था। यह वीडियो देखो। मैं जानता हूं, योगी जी, गलत वीडियो है और आपका गुस्सा बनता है। आप बेसिकली इन सब चीजों में बिल्कुल भी ध्यान-व्यान नहीं देते हो।
यह वीडियो एनी कॉलिस का है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल हैं। इन पर वह रील्स पोस्ट करती हैं। यूट्यूब चैनल पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आते हैं। साथ में QR कोड भी दिखाई देता है। बेसिकली, डोनेशन के लिए। परपज समझ रहे हैं ना आप?
उत्तर प्रदेश की जो यह वर्दी है, इसकी गरिमा का कुछ मैटर-वेटर अगर हो जाए। अब हमारे DGP साहब जो हैं, राजीव कृष्ण जी। मतलब, हमारा देश का सबसे इंपॉर्टेंट राज्य है। वन ऑफ द मोस्ट इंपॉर्टेंट राज्य उत्तर प्रदेश और उसकी पुलिस।
अगर किसी ने देख लिया सर। मैं कह रहा हूं, हरियाणा पुलिस वालों ने देख लिया कि भाई, रात को QR कोड चल रहे हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के। मतलब, अंदर-अंदर व्हाट्सऐप ग्रुप पर खूब मजाक उड़ाते हैं।
आपका रूल्स एंड रेगुलेशन है ना। उनके अगेंस्ट स्टेप लेना चाहिए। पावर है, मतलब मेरे पास है नहीं, इसलिए मैं सब कुछ अलाउ करता हूं।
इंस्टाग्राम पे करिए, यूट्यूब पे भी कीजिए। बस वो क्या है कि वर्दी की थोड़ी सी गरिमा गिर जाती है।
योगी जी, राजीव कृष्ण जी, एक बात बताऊं मैं। एक सीधा सा सर्कुलर, एक नोटिफिकेशन निकाल दो कि पुलिस वाले या जो ब्यूरोक्रेट्स होते हैं ना, जो बड़े पदों पर हैं, जो अच्छे इंपॉर्टेंट, महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
उनको सोशल मीडिया पर इस प्रकार के ड्रामे या सोशल मीडिया पर यह सब करना अलाउड नहीं होना चाहिए।
गलत लगता है। बेइज्जती होती है। आप मानो या ना मानो, गरिमा गिरती है। इज्जत गिरती है।
बाकी बढ़िया योगी जी। बिग फैन।
अनु का इंस्ट्राग्राम Ani Colliss नाम से एकाउंट
अनु एक इंस्ट्राग्राम पर एनी कॉलिस नाम से एकाउंट है। इसमें 684 पोस्ट हैं, 1016 फॉलोवर्स हैं। प्रोफाइल में सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। साथ ही लिखा- एज ग्रेस माई लव। नीचे यूट्यूब चैनल का लिंक भी लगा है।
नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मुस्कान को अरेस्ट किया
अनु वही महिला दरोगा हैं, जो 2025 के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करके लाई थीं। उस समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसी दौरान चर्चित नीला ड्रम कांड सामने आया था। अनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह मुस्कान के साथ नजर आ रही है।
सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट
पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद अनु पर कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर महिला दरोगा का अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस अब दरोगा अनु के वीडियो की वास्तविकता की जांच कराने के साथ ही इसके सोर्स की पड़ताल भी करेगी। टीम यह भी पता लगाएगी कि वायरल वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ हुई है या नहीं।
महिला दरोगा की सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी देखे जाएंगे। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के साथ साइबर स्तर पर भी पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
महिला दरोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण और वीडियो से जुड़ी गतिविधियां गलत हैं। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।
महिला दरोगा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो हटवा दिया गया है। महिला दरोगा का अकाउंट भी डिलीट किया गया है। पुलिस ने मामले की विभागीय और साइबर जांच शुरू कर दी है।
--------------------
पढ़ें ये भी जरूरी खबर…
पति ने महिला डॉक्टर की न्यूड VIDEO बनाई:मेरठ में भाई बोला- बहन को ड्रग देकर नशे में रखता था, उसके नाम पर 15 से अधिक लोन लिए
मेरठ में एक महिला डॉक्टर का शव रविवार सुबह उनकी ही क्लिनिक में फंदे से लटका मिला। उसके दोनों हाथ आगे दुपट्टे से बंधे थे। डॉक्टर के छोटे भाई ने कहा- दीदी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है।
भाई ने कहा- आरोपी जीजा हमेशा बहन को ड्रग के नशे में रखता था। उसने बहन की न्यूड वीडियो और फोटो भी बना ली थी। उसने बहन के नाम पर बैंक से 15 से अधिक लोन लिए थे। आरोपी मुझसे भी 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
- बात खरी हैमंत्री खन्नाजी झंडे की रस्सी खींचते रह गए: SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से मसाज कराई, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे
- LIVE95 साल की मां को कांवड़ पर लेकर निकला बेटा: काशी विश्वनाथ में 3 किमी लंबी लाइन, बरेली में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए
- डॉक्टर सुसाइड केस: फाइनेंस वालों ने बच्चे से साइन कराए: डिप्रेशन में रातभर नहीं सोए, फिर कूदकर जान दी; गोरखपुर में ठग गरिमा सिंह पर छठा केस
- चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी: मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दून में सात किलो गांजे के साथ यूपी के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

कांकेर में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी मिंटू मंडल उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया - Kanker News

सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में कपड़ों पर ऑफर देने वाले व्यापारी भाई गिरफ्तार; मच गई थी भगदड़


