यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम जारी: हाईस्कूल में 98.95%, इंटर में 79.29% छात्र सफल; 19,394 परीक्षार्थी हुए थे शामिल - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Compartment Improvement Result 2026 | Prayagraj Exam Update यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम जारी:हाईस्कूल में 98.95%, इंटर में 79.29% छात्र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UP Board Compartment Improvement Result 2026 | Prayagraj Exam Update
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम जारी:हाईस्कूल में 98.95%, इंटर में 79.29% छात्र सफल; 19,394 परीक्षार्थी हुए थे शामिल
- कॉपी लिंक
प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट सोमवार 17 अगस्त को जारी कर दिया। परीक्षार्थी सुबह 11:30 बजे से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 98.95% और इंटरमीडिएट में 79.29% परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
हाईस्कूल में 20,855 और इंटरमीडिएट में 21,227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल परीक्षा में शामिल 19,394 विद्यार्थियों में से 19,191 पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 20,540 विद्यार्थियों में से 16,286 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया। रिजल्ट आने के बाद अब विद्यार्थी आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
हाईस्कूल में 19,191 परीक्षार्थी पास
हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 15,705 बालक और 5,150 बालिकाएं थीं। परीक्षा में 19,394 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 14,616 बालक और 4,778 बालिकाएं थीं। परिणाम में 19,191 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
बोर्ड के अनुसार हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 रहा, जबकि बालिकाओं ने 99.10% सफलता हासिल की। इस तरह कुल पास प्रतिशत 98.95 रहा।
इंटर में 16,286 विद्यार्थी सफल
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 21,227 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 11,256 बालक और 9,971 बालिकाएं थीं। परीक्षा में कुल 20,540 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 10,839 बालक और 9,701 बालिकाएं थीं। परिणाम में 16,286 परीक्षार्थी पास हुए।
इनमें 8,388 बालक और 7,898 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में बालकों का पास प्रतिशत 77.39 रहा, जबकि बालिकाओं का परिणाम 81.41% रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.29 दर्ज किया गया।
हाईस्कूल में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर
दोनों परीक्षाओं के आंकड़ों में बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। हाईस्कूल में बालिकाओं का पास प्रतिशत 99.10 रहा, जबकि बालकों का 98.91% रहा। इंटरमीडिएट में भी यही स्थिति रही। यहां बालिकाओं ने 81.41% सफलता हासिल की, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 रहा।
रोल नंबर से देख सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है। वहां रोल नंबर समेत मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी सरकार का विज्ञापन व्यय वास्तव में क्या दर्शाता है | आउटलुक इंडिया

UP Board Compartment Result 2026 Link: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - up board compartment result 2026 link up board class 10 and 12 compartment results released download marksheet with a single click

उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अटल का रिश्ता था खास: योगी


