लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामले पर बड़ा एक्शन, NHAI ने PNC इंफ्राटेक को 3 साल के लिए बैन किया
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने में लापरवाही और खराब क्वालिटी का खुलासा होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त क…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने में लापरवाही और खराब क्वालिटी का खुलासा होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाया है. NHAI ने एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी 'PNC इंफ्राटेक' को 'नॉन-परफॉर्मर' घोषित कर दिया है.
इसके साथ ही कंपनी को 3 साल के लिए NHAI की सभी परियोजनाओं से देबार (प्रतिबंधित) कर दिया गया है. NHAI ने एक टेक्निकल कमेटी बनाई है जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के कुछ ही समय बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था. कई जगहों पर सड़क की ऊपरी सतह खिसकने और बड़ी-बड़ी दरारें आने की शिकायतें सामने आ रही थीं.
टेक्निकल कमेटी कर रही खामियों की जांच
लाखों रुपये की लागत से बने इस हाई-स्पीड कॉरिडोर की ऐसी हालत देखकर सवाल उठने लगे थे. ऐसे में NHAI ने मामले की जांच के लिए एक टेक्निकल कमिटी बनाई थी. ये कमिटी एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डिजाइन और इंजीनियरिंग खामियों की जांच कर रही है.
Advertisement
कई इंजीनियरों पर गिरी गाज
इससे पहले NHAI ने पीएनसी इंफ्राटेक पर 2 प्रतिशत का जुर्माना लगाते हुए उसे नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की सिफारिश की थी. इसके साथ ही लापरवाही के चलते स्वतंत्र इंजीनियर कंपनी 'थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज' को भी डिबार का नोटिस भेजा गया था.
देखरेख और निर्माण में चूक के कारण पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक गुप्ता, रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार और इंडिपेंडेंट इंजीनियर्स के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार को तुरंत पदमुक्त कर दिया गया है. इन तीनों अधिकारियों पर NHAI, MoRTH और NHIDCL की किसी भी परियोजना में अगले दो सालों तक काम करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी.
यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र और UP सरकार को नोटिस
इसके अलावा NHAI ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को भी उनके पद से हटा दिया था, जबकि पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ चौरसिया को कारण बताओ नोटिस (चार्जशीट) भेजा था.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


