होम›विकास›लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर ड्रेनेज पाइप ठीक होने का काम शुरू, NHAI ने तेज किया काम - lucknowkanpur expressway drainage repair begins nhai acts
विकास

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर ड्रेनेज पाइप ठीक होने का काम शुरू, NHAI ने तेज किया काम - lucknowkanpur expressway drainage repair begins nhai acts

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर ड्रेनेज पाइप ठीक होने का काम शुरू, NHAI ने तेज किया काम लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड के टूटे ड्रेनेज पाइपों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई ने इसे ...और पढ़े…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर ड्रेनेज पाइप ठीक होने का काम शुरू, NHAI ने तेज किया काम
 - lucknowkanpur expressway drainage repair begins nhai acts

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर ड्रेनेज पाइप ठीक होने का काम शुरू, NHAI ने तेज किया काम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड के टूटे ड्रेनेज पाइपों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई ने इसे ...और पढ़ें

HighLights

- दैनिक जागरण की खबर पर एनएचएआई ने लिया संज्ञान।

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ड्रेनेज पाइपों की मरम्मत शुरू हुई।

- टूटे पाइपों से गिरते पानी से राहगीरों को मिली निजात।

संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड के ड्रेनेज पाइप टूटे शीर्षक से दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था से ड्रेनेज पाइप को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया। शनिवार शाम तक कई स्थानों पर ड्रेनेज पाइप को बदला व ठीक किया जा चुका था।

वहीं, सरोजनी नगर से बनी तक निकलने वाले दैनिक यात्रियों ने जब ड्रेनेज पाइप को ठीक होते हुए देखा तो राहत की सास ली। वहीं एनएचएआइ परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि टीम लगाई गई हैं, जो बचे हैं, उन्हें भी एक से दो दिन में ठीक करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न का आरोप खारिज, देवरिया प्रशासन ने भेजी 169 पन्नों की जांच रिपोर्ट

दैनिक जागरण संवाददाता द्वारा सरोजनीनगर से जुनाबगंज तक एलिवेटेड रोड की पड़ताल की गई थी। पड़ताल में में खुलासा हुआ था कि 13 जुलाई को लोकार्पण के बाद से एक्सप्रेसवे के आधे से ज्यादा ड्रेनेज पाइप पहली बरसात में ही टूट गए थे या फर उनमें रिसाव हो रहा था।

बारिश का पानी झरने की तरह सीधे राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों पर गिर रहा था। वहीं मरम्मत से जुड़ा कार्य होने पर स्थानीय निवासी युवराज सिंह, सहदेव सहित कई लोगों ने दैनिक जागरण को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें