प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका! PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू - prayagraj pda launches 465 flats sale in 6 housing schemes
प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका! PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है। HighLi…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका! PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है।
HighLights
- पीडीए ने छह आवासीय योजनाओं में फ्लैट बिक्री शुरू की।
- कुल 465 फ्लैट "पहले आओ पहले पाओ" पर उपलब्ध होंगे।
- आवेदन प्रक्रिया अब अधिक सहज और कभी भी संभव है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अपनी छह आवासीय योजना में फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। शहर में फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग कभी भी आवेदन कर सकेंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैटों की बिक्री की जाएगी। पीडीए छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री करेगा।
अब तक पीडीए की आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री के लिए एक माह की अवधि निर्धारित कर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते थे। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर इच्छुक लोगों को अगली प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था।
नई व्यवस्था में इस बाध्यता को समाप्त किया जा रहा है। इससे फ्लैट खरीदने की प्रक्रिया अधिक सहज होने की उम्मीद है। नैनी की जान्हवी अपार्टमेंट, मानस विहार आवास योजना और यमुना विहार आवास योजना शामिल हैं। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित जागृति विहार अपार्टमेंट, मौसम विहार अपार्टमेंट और वसुधा विहार आवास योजना में भी फ्लैट खरीदे जा सकेंगे।
पीडीए के संपत्ति प्रभारी और जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि लोगों को आसानी से फ्लैट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री प्रक्रिया में बदलाव के साथ शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज की 588 सड़कें दिवाली से पहले चकाचक दिखेंगी, गड्ढामुक्त मार्ग होने से सफर आरामदायक होगा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Weather Alert: कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी बारिश, अगले तीन दिन और बरसेंगे मेघ - kanpur rains 35mm in 14 hours more showers expected next 3 days weather forecast

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: हर दिन मिल रही कोई न कोई खामी, अब 30 मीटर धंसा फुटपाथ; आज आ सकती है आईआईटी की रिपोर्ट

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट का केंद्रीय टीम ने प्रयागराज में सर्वे किया, 5 साल में भर सकती है रफ्तार; 3 घंटे का होगा सफर - delhi varanasi bullet train central team route survey in prayagraj


