होम›शिक्षा-करियर›यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे बनारस के तीन छात्र, सीखेंगे वैश्विक कारोबार की बारीकियां - mba students to learn global business at up trade show
शिक्षा-करियर

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे बनारस के तीन छात्र, सीखेंगे वैश्विक कारोबार की बारीकियां - mba students to learn global business at up trade show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे बनारस के तीन छात्र, सीखेंगे वैश्विक कारोबार की बारीकियां उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो इस बार छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार की व्यावहारिक पाठशाला बनेगा। वाराणसी के राजर्षि…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे बनारस के तीन छात्र, सीखेंगे वैश्विक कारोबार की बारीकियां
 - mba students to learn global business at up trade show

सौजन्य से:- Jagran

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे बनारस के तीन छात्र, सीखेंगे वैश्विक कारोबार की बारीकियां

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो इस बार छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार की व्यावहारिक पाठशाला बनेगा। वाराणसी के राजर्षि स्कूल ...और पढ़ें

HighLights

- यूपीआईटीएस छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार की व्यावहारिक पाठशाला।

- वाराणसी के तीन एमबीए छात्र सीखेंगे कारोबार की बारीकियां।

- मार्केटिंग, ब्रांडिंग, ग्राहक व्यवहार का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।

कमलेश्वर शरण, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) इस बार कारोबार के साथ छात्रों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार की व्यावहारिक पाठशाला बनेगा। कक्षा में पढ़े प्रबंधन और मार्केटिंग के सिद्धांत अब वैश्विक बाजार की वास्तविक गतिविधियों के बीच परखे जाएंगे।

राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) यूपी कॉलेज वाराणसी के तीन एमबीए छात्र खुशी शाण्डिल्य, श्रेयांश शंकर द्विवेदी और उत्कर्ष सिंह को यूपीआईटीएस में कारोबार की बारीकियां करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों से जोड़ने का बड़ा मंच बनेगा। इसमें 86 देशों के आयातक आएंगे।

मीरजापुर ब्रास इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री आशीष सिंह ने बताया कि यह तीनों छात्र आशिकाविन इंटर प्राइजेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। यह सभी छात्र शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। ट्रेड शो के दौरान उन्हें मार्केटिंग, ब्रांडिंग, प्रमोशन, ग्राहक व्यवहार और उत्पाद प्रस्तुति का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

इन पहलुओं को प्रत्यक्ष रूप से समझेंगे छात्र

एमबीए की पढ़ाई में विद्यार्थी मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड मैनेजमेंट, ग्राहक व्यवहार और बाजार विश्लेषण जैसे विषयों को सैद्धांतिक रूप से समझते हैं। यूपीआइटीएस में इन्हीं अवधारणाओं को वह वास्तविक बाजार में काम करते हुए देखेंगे। किसी उत्पाद को बाजार में उतारने से लेकर उसे पहचान दिलाने तक की पूरी प्रक्रिया छात्रों के लिए सीख का विषय होगी।

उत्पाद की प्रस्तुति कैसी हो, पैकेजिंग ग्राहक को किस तरह प्रभावित करती है, ब्रांड की पहचान कैसे बनाई जाती है और प्रमोशन के माध्यम से संभावित खरीदारों तक कैसे पहुंचा जाता है। इन पहलुओं को छात्र प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

उत्पाद से ब्रांड तक का सफर

ट्रेड शो में छात्र यह भी देखेंगे कि किसी स्थानीय या क्षेत्रीय उत्पाद को बड़े बाजार के लिए किस तरह तैयार किया जाता है। बाजार की मांग, ग्राहक की पसंद और प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया उनके लिए व्यावहारिक अध्ययन का विषय होगी।

अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ संवाद के दौरान उन्हें यह समझने का अवसर मिलेगा कि अलग-अलग बाजारों के ग्राहक उत्पाद में क्या देखते हैं और कारोबारियों को अपनी प्रस्तुति तथा रणनीति में किस तरह बदलाव करना पड़ता है।

कारोबारियों से संवाद बनेगा सीख का माध्यम

यूपीआईटीएस में देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों और कारोबारियों से संवाद छात्रों के अनुभव को और व्यापक बनाएगा। नेटवर्किंग, कारोबारी बातचीत, संभावित खरीदारों की जरूरत, बाजार के रुझान और उत्पाद की प्रस्तुति के तौर-तरीकों को समझना उनके लिए महत्वपूर्ण सीख होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें