Weather Alert: कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी बारिश, अगले तीन दिन और बरसेंगे मेघ - kanpur rains 35mm in 14 hours more showers expected next 3 days weather forecast
Weather Alert: कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी बारिश, अगले तीन दिन और बरसेंगे मेघ कानपुर में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 14 घंटे में 35 मिमी बारिश ...और पढ़ें HighLights - कानपुर में 14…

सौजन्य से:- jagran.com
Weather Alert: कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी बारिश, अगले तीन दिन और बरसेंगे मेघ
कानपुर में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 14 घंटे में 35 मिमी बारिश ...और पढ़ें
HighLights
- कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई
- बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से शहर का मौसम बदला
- अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
जागरण संवाददाता, कानपुर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने शहर के मौसम का मिजाज ही बदल दिया। गुरुवार रात से जो मेघ उमड़े-घुमड़े, वे शुक्रवार को भी जमकर बरसे। पिछले 14 घंटे में शहर में 35 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे पिछले कुछ दिनों से धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बौछारों ने शहर को भिगो दिया। सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट कर दी।
मौसम विभाग ने अभी अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी, लेकिन शाम के बाद बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए मौसमी सिस्टम ने उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव ला दिया है। कानपुर सहित पूरे यूपी में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।
अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून यूपी से विदा हो सकता है, लेकिन उससे पहले बारिश का एक और दौर आना बाकी है, जिसकी शुरुआत पिछले 48 घंटों में हो चुकी है। फिलहाल तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: हर दिन मिल रही कोई न कोई खामी, अब 30 मीटर धंसा फुटपाथ; आज आ सकती है आईआईटी की रिपोर्ट

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट का केंद्रीय टीम ने प्रयागराज में सर्वे किया, 5 साल में भर सकती है रफ्तार; 3 घंटे का होगा सफर - delhi varanasi bullet train central team route survey in prayagraj

मेरठ: सीएम ग्रिड योजना के तहत सर्किट हाउस गेट पर लगे विशाल हरे पेड़ काटे गए


