Prayagraj Weather: चक्रवाती हवा संग बारिश का अलर्ट जारी, प्रयागराज व आसपास के जिलों से मानसून की कब होगी विदाई? - prayagraj weather rain alert cyclonic winds and monsoon departure
Prayagraj Weather: चक्रवाती हवा संग बारिश का अलर्ट जारी, प्रयागराज व आसपास के जिलों से मानसून की कब होगी विदाई? Prayagraj Weather प्रयागराज में तीन दिनों से लगातार बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही चक्रवाती हवाओं…

सौजन्य से:- jagran.com
Prayagraj Weather: चक्रवाती हवा संग बारिश का अलर्ट जारी, प्रयागराज व आसपास के जिलों से मानसून की कब होगी विदाई?
Prayagraj Weather प्रयागराज में तीन दिनों से लगातार बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही चक्रवाती हवाओं ने ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने ठंड का एहसास कराया
- जनपद में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather विदा होते समय मानसून प्रयागराज में ठहर गया है। इससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। 24 सितंबर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। रात भर रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश थमी, लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद फिर बारिश शुरू हो गई।
लगातार बारिश से मौसम सुहावना हुआ
रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही हैं। तेज हवा और बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है।
घने बादल आसमान पर मंडरा रहे
लगातार तीसरे दिन भी आज सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। कुछ समय के लिए बारिश थमने के बावजूद मौसम साफ नहीं हुआ और बादलों का डेरा बना रहा। इसके बाद दोपहर से पहले ही फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
कल रविवार को भी बारिश होगी
मौसम के इस बदलाव का असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा है। दोपहिया वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश और चक्रवाती हवाओं का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज शनिवार के बाद कल रविवार 27 सितंबर को भी मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद कम है।
कब विदा होगा मानसून?
Prayagraj Weather मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए तेज हवाओं और बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट का असर बना हुआ है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून की विदाई की शुरूआत होगी। हालांकि तेज हवाओं के साथ बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका! PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू - prayagraj pda launches 465 flats sale in 6 housing schemes

Weather Alert: कानपुर में 14 घंटे में 35 मिमी बारिश, अगले तीन दिन और बरसेंगे मेघ - kanpur rains 35mm in 14 hours more showers expected next 3 days weather forecast

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: हर दिन मिल रही कोई न कोई खामी, अब 30 मीटर धंसा फुटपाथ; आज आ सकती है आईआईटी की रिपोर्ट


