लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर शहर को जोड़ने के लिए NHAI ने शुरू किया सर्वे, जल्द तैयार होगी डीपीआर - kanpur expressway direct link survey begins nhai action
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर शहर को जोड़ने के लिए NHAI ने शुरू किया सर्वे, जल्द तैयार होगी डीपीआर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने के लिए NHAI ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सांसद रमेश ...और पढ़ें Hig…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर शहर को जोड़ने के लिए NHAI ने शुरू किया सर्वे, जल्द तैयार होगी डीपीआर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने के लिए NHAI ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सांसद रमेश ...और पढ़ें
HighLights
- NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी का सर्वे शुरू किया।
- सांसद रमेश अवस्थी की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए।
- सर्वे के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने के लिए एनएचएआई ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। शहर में जाजमऊ गंगा पुल से करीब छह किलोमीटर दूर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का प्रवेश द्वार है। शहर से सीधी कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) करने का निर्णय लिया जाएगा।
दैनिक जागरण ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे कनेक्टविटी के लिए अभियान चलाया था। इसी अभियान का संज्ञान लेकर एक माह पूर्व सांसद रमेश अवस्थी ने एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने की मांग केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाई थी।
जल्द तैयार होगी डीपीआर
सांसद ने बताया था कि एक्सप्रेसवे शहर के बेहद करीब से गुजर रहा है, लेकिन सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण इसका अपेक्षित लाभ कानपुर के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग पर मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भोपाल की सर्वे कंपनी एलएन मालवीय को जमीनी सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कंपनी की टीम प्रस्तावित कनेक्टिविटी के लिए जमीन की स्थिति, मार्ग की व्यवहारिकता, यातायात दबाव और आवश्यक ढांचागत सुविधाओं की पड़ताल करेगी। सर्वे के बाद एक्सप्रेसवे को कानपुर शहर से जोड़ने के लिए संभावित मार्ग का खाका तैयार किया जाएगा।
इसी आधार पर आगे डीपीआर तैयार होगी। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, कनेक्टिविटी विकसित करने के दौरान जमीन की उपलब्धता, आबादी वाले क्षेत्रों, मौजूदा सड़कों, नालों, रेलवे लाइन और अन्य बाधाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार अंडरपास, ओवरब्रिज या अन्य संरचनाओं का प्रस्ताव भी डीपीआर में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम मार्ग और निर्माण की रूपरेखा सर्वे पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर : 18 फीट गहरे गड्ढे में बैठकर कैंट विधायक ने दिया धरना, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर अफसरों को घेरा
आगरा से वाराणसी तक का कंपनी कर रही सर्वे
सर्वे कंपनी एलएन मालवीय को फिलहाल आगरा से वाराणसी तक पुराने फोरलेन हाईवे के चौड़ीकरण, अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े सर्वे की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। इसी अनुभव के आधार पर कंपनी को कानपुर की कनेक्टिविटी परियोजना के लिए जमीनी स्थिति का आकलन करने का काम दिया गया है। एनएचएआई स्वर्णिम चर्तुभुज योजना के तहत निर्मित इस हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर फिर से काम शुरू किया है।
मंत्रालय के निर्देश पर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने के लिए एलएन मालवीय कंपनी ने सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के इस सर्वे में जमीनी स्थिति और संभावित मार्ग का अध्ययन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई और डीपीआर तैयार करने का निर्णय लिया जाएगा।
पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


