होमबिज़नेसकानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे
बिज़नेस

कानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे

कानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे कानपुर को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ने की तैयारी है। इससे जाजमऊ जाने वाले लोगों को एक घंटे का सीधा समय बचेगा। इसको लेकर…

Hindustan के अनुसार20 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
कानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे

सौजन्य से:- Hindustan

कानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे

कानपुर को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ने की तैयारी है। इससे जाजमऊ जाने वाले लोगों को एक घंटे का सीधा समय बचेगा। इसको लेकर एनएचएआई सर्वे करेगा।

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर से जुड़ेगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्ट करता है। हाईवे से जाजमऊ होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अतिरिक्त समय लग जा रहा है। इस नाते एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करेगा। इसके लिए निजी कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है।

दो महीने पहले जुलाई में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ था। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन एक लेन से रोज गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किमी तो लोग करीब 45 मिनट में पहुंच जा रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम झेलना पड़ रहा है। कानपुर के जाम को देखते हुए आउटर रिंग रोड बन रही है। एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों का मानना है कि आउटर रिंग रोड से जोड़ देने के बाद भी भविष्य में दिक्कत खड़ी होगी।

वैकल्पिक रोड की हो रही तलाश

अगले 30 वर्ष के ट्रैफिक लोड को देखते हुए आउटर रिंग रोड से इतर एक ऐसे वैकल्पिक रोड की तलाश की जा रही है, जिससे कानपुर को सीधे जोड़ा जा सके। एनएचएआई की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम-उत्तर की तरफ का आवासीय सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। कानपुर से जोड़ने के लिए गंगा पर पुल भी बनाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में पूर्वी हिस्से से वैकल्पिक रोड निकालने पर विचार किया गया है।

प्रयागराज-6 लेन हाईवे से जुड़ कसता है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल के मुताबिक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए पूर्वी ओर सर्वे कराया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को प्रयागराज 6 लेन हाईवे से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। यह रोड गंगापुल को क्रास करते हुए चकेरी और सरसौल के बीच होते हुए प्रयागराज हाईवे से कनेक्ट होगी। यहां अभी भूमि अधिग्रहण में भी दिक्कत नहीं आएगी। आगे चलकर कानपुर एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक लोड बढ़ेगा। जब कानपुर से कनेक्ट होने के कई रास्ते होंगे तो सफर आसान हो जाएगा। निजी कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर समेत दूसरे पहलुओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें