लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज सुधार कार्य पूरा होने तक इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा. टोल राजस्व क…

सौजन्य से:- etvbharat.com
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज
सुधार कार्य पूरा होने तक इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा. टोल राजस्व की वसूली रियायतग्राही से की जाएगी
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 5, 2026 at 7:00 PM IST
|Updated : August 5, 2026 at 7:15 PM IST
लखनऊ : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 26 जुलाई को सड़क धंसने के मामले में NHAI ने कड़ा एक्शन लेते हुए निर्माण कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी किया है. साथ ही एनएचएआई ने लापरवाही के चलते कंपनी को 'नॉन-परफॉर्मर' घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके अलावा सुधार कार्य पूरा होने तक इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों ने दी है.
एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर (तकनीकी) व क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गौतम ने बताया कि भविष्य की NHAI परियोजनाओं में भाग लेने पर रोक लग सकती है. एनएचएआई ने जहां पर सड़क धंसी थी वहां पर तत्काल सुधार का काम शुरू किया गया है. इसके साथ ही उस स्थान पर तकनीकी परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में पाई गई कमियों के लिए जिम्मेदार सभी संबंधित पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
NHAI Takes Strict Action Against Concessionaire, Consultant and Officials on the Issue on Kanpur–Lucknow Expressway
— PIBIndiaMoRTH (@PIBMoRTH) August 5, 2026
🔗 https://t.co/386Jz3KKIn@NHAI_Official@MORTHIndia@PIB_India
इसी तरह निर्माणकर्ता कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया है, जिसके बाद भविष्य में यह कंपनी एनएचएआई के कार्यों के टेंडर में भाग नहीं ले सकेगी. साथ ही संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
क्या की गई कार्रवाई
- लापरवाही के कारण कंपनी पर परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का 2% जुर्माना लगाया गया है
- हेड ऑफ पेवमेंट और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों पर अधिकतम 3 साल तक का प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
- निर्माण कंपनी की रेटिंग को कम किया जा रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में NHAI के नए ठेके या प्रोजेक्ट नहीं मिल पाएंगे
- निर्माण कंपनी को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह प्रभावित हिस्से का सुधार कार्य लगभग तीन करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अपने स्वयं के व्यय पर करेगा
अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई
एनएचएआई ने परियोजना की निगरानी और पर्यवेक्षण में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की है. निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, स्वतंत्र अभियंता के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया गया है. उन्हें दो वर्ष की अवधि के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की किसी भी परियोजना में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है.
इसके अलावा वर्तमान परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है, साथ ही पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया, जिनके कार्यकाल के दौरान परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य संपन्न हुआ और वर्तमान परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा के विरुद्ध अपने दायित्वों के निर्वहन में कथित लापरवाही के संबंध में आरोप-पत्र जारी किया जा रहा है. एनएचएआई ने परियोजना के स्वतंत्र अभियंता थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी भविष्य की एनएचएआई परियोजनाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित किए जाने का प्रस्ताव करते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है.
टोल राजस्व की हानि की वसूली रियायतग्राही से की जाएगी
आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर केएस रेड्डी के नेतृत्व में पेवमेंट विशेषज्ञों की एक टीम को विस्तृत तकनीकी जांच करने के लिए नियुक्त किया गया है. विशेषज्ञ समिति घटना के मूल कारणों का परीक्षण करेगी और उपयुक्त सुधारात्मक उपायों की अनुशंसा करेगी. उन्होंने बताया कि सुधार कार्य पूरा होने तक टोल नहीं वसूला जाएगा. इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा. टोल राजस्व की हानि की वसूली रियायतग्राही से की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा में खामोश हुई बसपा की इकलौती आवाज, संसद में भी हो जाएगी 'जीरो'

Lucknow News: टोल फ्री होते ही एक्सप्रेसवे पर दोगनुी से अधिक हुई वाहनों की संख्या

पंखा लगा कर सुखाया जा रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे, अखिलेश यादव ने शेयर किया Video


