होमपर्यटनप्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही - ncr first amrit bharat express from prayagraj delayed on inaugural run
पर्यटन

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही - ncr first amrit bharat express from prayagraj delayed on inaugural run

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही प्रयागराज से मुंबई के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ, जो चेनपुलिंग और छोटे प्लेटफॉ…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही - ncr first amrit bharat express from prayagraj delayed on inaugural run

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए चली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पहले ही दिन चेनपुलिंग से विलंबित हुई; पांच मिनट रुकी रही

प्रयागराज से मुंबई के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ, जो चेनपुलिंग और छोटे प्लेटफॉर्म के कारण पहले ही दिन विलंबित हुई। स्लीपर क्लास पूरी तरह भरी थी, जबकि अनारक्षित डिब्बों में भीड़ कम होने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिली।

HighLights

- उत्तर मध्य रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज से शुरू हो गया है

- प्लेटफार्म 10 छोटा होने से ट्रेन के अंतिम दो डिब्बे स्टेशन सीमा से बाहर थे, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का सफर प्रयागराज जंक्शन से शुरू हो गया। शुक्रवार शाम 6:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए इसे रवाना किया गया। हालांकि चलते ही ही ट्रेन को जंजीर खींचकर रोक दिया गया। इससे विलंबित हुई।

दो डिब्बों के यात्रियों को चढ़ने में हुई परेशानी

दरअसल, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी के कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही छूट गए थे, जिसके चलते गाड़ी लगभग पांच मिनट तक रुकी रही। प्लेटफार्म नंबर 10 छोटा होने के कारण ट्रेन के अंतिम दो डिब्बे प्लेटफार्म सीमा से बाहर रह गए, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अनारक्षित श्रेणी में भीड़ नहीं होने से यात्रियों को आराम

यात्रियों ने मांग उठाई है कि इस लंबी दूरी की ट्रेन को प्लेटफार्म एक, चार या पांच से चलाया जाए। सफर के पहले दिन स्लीपर श्रेणी में शत-प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जबकि 11 सामान्य (जनरल) डिब्बे होने से अनारक्षित श्रेणी में भीड़ नहीं दिखी और कई सीटें खाली रहने से यात्रियों का सफर आरामदायक रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें