होमक्राइमपैर बांधकर गला रेतकर की हत्या, वाराणसी में छात्रा के मर्डर में चौंका देने वाले खुलासे
क्राइम

पैर बांधकर गला रेतकर की हत्या, वाराणसी में छात्रा के मर्डर में चौंका देने वाले खुलासे

वाराणसी में छात्रा की हत्या में कई चौंका देने वाला खुलासे सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छात्रा की हत्या में चौंका दे…

Navbharat Times के अनुसार22 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
पैर बांधकर गला रेतकर की हत्या, वाराणसी में छात्रा के मर्डर में चौंका देने वाले खुलासे

सौजन्य से:- Navbharat Times

वाराणसी में छात्रा की हत्या में कई चौंका देने वाला खुलासे सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छात्रा की हत्या में चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

वाराणसी के राजा तालाब थाना इलाके के बच्छाव में नीट छात्रा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिस कमरे में छात्रा की हत्या की गई, वहां का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला है। छात्रा की मां के अनुसार, आरोपी भुआलपुर सीखड़ चुनाव में तीन साल से मामला के यहां रहता था। वह कहता था कि मैं छात्रा से शादी करना चाहता हूं, करा दीजिए। आरोपी को शादी के लिए मना कर दिया गया था। शादी मना करने के बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि शादी नहीं होने देंगे।

शादी नहीं होने की दे रहा था धमकी

मां के अनुसार, बेटी की शादी घर से दो किलोमीटर दूर ही तय की थी। 22 फरवरी को शादी होने थी। इससे आरोपी पगला गया था। 18 अगस्त को बेटी घर से निकली और तीन बजे तक घर नहीं लौटी तो बेटी को फोन मिलाया गया, लेकिन उसका फोन नहीं मिला। पांच बजे पति को इसके बारे में बताया। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस नंबर ट्रेस करके लोकेशन पर पहुंची। मकान मालिक ने ताला तोड़ने नहीं दिया, जबकि अंदर कमरे में मोबाइल की रिंग बज रही थी। वहीं, आरोपी हत्या करके मामा के घर पहुंच गया था। मृतका के परिजनों को आरोपी के मामा ने बताया कि विवेक की बाइक, हेलमेट और बैग यही है। जब परिजनों ने बैग खोला तो उसमें कमरे की चाबी थी।

बाथरूम में मिली लाश

परिजन चाबी से कमरा खोलकर अंदर दाखिल हुए तो हैरान कर देने वाला नजारा था। छात्रा की लाश बाथरूम में थी। आरोपी ने छात्रा के पैर बांधकर सिर पर वार किया और गला भी रेता था।

पारिवारिक विवाद का मामला भी सामने आया

वहीं, आरोपी के परिवार से जुड़े विवाद की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवेक करीब तीन साल से अपने मामा के यहां रह रहा था। अपने गांव नियारडीह में प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसी वजह से उसका अपने चाचा अनिल चौबे से विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले पर भी जांच कर रही है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें