होमक्राइमप्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा; परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया, मुआवजे की मांग की
क्राइम

प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा; परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया, मुआवजे की मांग की

प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा; परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया, मुआवजे की मांग की ACP वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि 2 गंभीर रूप से घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team P…

ETV Bharat के अनुसार22 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा; परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया, मुआवजे की मांग की

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा; परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया, मुआवजे की मांग की

ACP वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि 2 गंभीर रूप से घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 9:55 PM IST

प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के बाद भारी आक्रोश फैल गया. नारीबारी-सुरबल साहनी के पास हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में तीन लोगों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाइड्रा टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर तीनों शवों को रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क पर शव रखकर किए जा रहे उग्र प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

ACP वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि अपने गांव से धान की रोपाई के लिए सुरवल साहनी जा रहे करीब 40 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गन्ने टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंची, तभी आगे चल रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के कटिंग वाले गड्ढे में गिर गई थी. बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई.

इस सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की मृत्यु हुई है और तीनों ही महिलाएं हैं. इसके अलावा 2 गंभीर रूप से घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने बताया कि परिजनों व प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मुआवजे और अन्य सरकारी सुविधाओं को लेकर थी. जिलाधिकारी से वार्ता के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि सरकारी नियमानुसार जो भी निर्धारित सहायता राशि और सुविधाएं हैं, वे सभी परिजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके बाद मामला शांत करा दिया गया है.

घटना के अनुसार, शंकरगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया. मौत का आंकड़ा तीन पहुंचते ही ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर आए.

टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मुख्य मांग है कि 15-15 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए. इसके साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के समुचित व पूरी तरह मुफ्त इलाज की व्यवस्था प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाए. प्रदर्शनकारी मांगें पूरी होने का लिखित आश्वासन मिलने तक हाईवे से हटने को तैयार नहीं हैं.

हाईवे जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बारा और एसीपी बारा तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द सहमति बनाकर जाम खुलवाया जा सके.

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें