UP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे सक्रिय मानसून; लखनऊ में झमाझम बरसात
UP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे सक्रिय मानसून; लखनऊ में झमाझम बरसात मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी दो से लेकर चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
UP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 48 घंटे सक्रिय मानसून; लखनऊ में झमाझम बरसात
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी दो से लेकर चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 16, 2026 at 9:31 AM IST
|Updated : August 16, 2026 at 10:07 AM IST
लखनऊ/बरेली: उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है. मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम संभागों में 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. रविवार सुबह लखनऊ में मूसलाधार बारिश हुई. वहीं, बरेली में भी देर रात से सुबह 9 बजे तक रुक-रुकर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.
मौसम में वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी दो से लेकर चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. इसकी वजह से प्रदेश से कई इलाकों में भारी और कई इलाकों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.
28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ सहित प्रदेश के लगभग 28 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मानसून सक्रिय है.
इसके कारण कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह 5 से 6:30 बजे तक तेज बारिश हुई. वहीं, ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है.
भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आस पास के क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जा की गई है.
वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.
पिछले 24 घंटे में बारिश के टॉप 10 जिले
- बांदा में 32 मिलीमीटर
- चित्रकूट में 41मिलीमीटर
- बरेली में 20 मिलीमीटर
- हमीरपुर में 36 मिलीमीटर
- झांसी में 29 मिलीमीटर
- ललितपुर में 34 मिलीमीटर
- महोबा में 32 मिलीमीटर
- गौतम बुद्ध नगर में 42 मिलीमीटर
- मेरठ में 16 मिलीमीटर
- रामपुर में 16 मिलीमीटर
कम बरसात रिकॉर्ड की गई: उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 15 अगस्त तक अनुमानित बारिश 480 मिलीमीटर के सापेक्ष 367 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य बारिश से 23% कम है.
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम: राजधानी में शनिवार को भोर के समय तेज बारिश हुई. वहीं सुबह फिर से आसमान साफ हो गया और तेज धूप खिली. दोपहर में भी तेज धूप रही, जिससे भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा. वहीं, दोपहर बाद एक-दो जगह पर फिर से बारिश हुई. लखनऊ में लगातार दो-तीन दिन से बारिश का मौसम बना हुआ है. कहीं बारिश व कहीं धूप खिली हुई है.
अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
फर्रुखाबाद सबसे गर्म: शनिवार को उत्तर प्रदेश का फर्रुखाबाद जिला सबसे अधिक गर्म रहा. वहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है.
बरेली में हुई जमकर बारिश: कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे बरेलीवासियों को देर रात हुई झमाझम बारिश ने राहत दी. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई.
शहर के कई इलाकों में देर रात तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा. बारिश की वजह से सड़कों पर भी आवाजाही कम है. रविवार सुबह 9 बजे तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा.
मौसम विभाग ने बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. नगर निगम ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर रखी हैं.
नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख नाले और नालियों की सफाई का अधिकांश काम पूरा किए जाने का दावा किया गया है, ताकि तेज बारिश के दौरान पानी की निकासी में परेशानी न हो.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में घरों में पानी भरा: चित्रकूट में यूपी-MP को जोड़ने वाला पुल डूबा; ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: खामियां और समस्याएं, अधूरी तैयारियों का हालिया उदाहरण

लखनऊ में ऑनलाइन आपत्ति-सुझाव दर्ज कराने की व्यवस्था शुरू होने जा रही


