होमउत्तर प्रदेशगोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त ज़मीन से टकराया था विमान का टेल, इंडिगो फ्लाइट ग्राउंडेड
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त ज़मीन से टकराया था विमान का टेल, इंडिगो फ्लाइट ग्राउंडेड

गोरखपुर में इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान पिछले दिनों जमीन से टकरा गया. इस घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया…

AajTak के अनुसार22 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त ज़मीन से टकराया था विमान का टेल, इंडिगो फ्लाइट ग्राउंडेड

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

गोरखपुर में इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान पिछले दिनों जमीन से टकरा गया. इस घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया. यह घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक 19 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट 6E2381 के लैंडिंग के समय विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है. SOP के मुताबिक, इसकी जानकारी DGCA को दी गई. जांच टीम ने गोरखपुर पहुंचकर विमान की जांच की.

गोरखपुर एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक जिस विमान का पिछला हिस्सा टकराया था उस विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया. हालांकि इस मामले पर इंडिगो का कहना है कि विमान की मरम्मत का काम चल रहा है और मंजूरी मिलने के बाद इसे फिर से सेवा में लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के विमान से अचानक टकराया पक्षी, रद्द करनी पड़ी फ्लाइट

इंडिगो की ओर से बताया गया कि 19 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट 6E2381 ने लैंडिंग के समय सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 'गो-अराउंड' करने का फैसला लिया था. यानी विमान ने लैंडिंग की बजाय दोबारा चक्कर लगाया और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. बताया गया है कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर आ गए.

Advertisement

इंडिगो प्रवक्ता के मुताबिक, विमान की मरम्मत की जा रही है. जांच के दौरान APU इनलेट के पास खरोंचें देखी गई. बताया जा रहा है कि सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद विमान फिर से उड़ान भर पाएगा. इंडिगो का कहना है कि यात्री, क्रू और विमान की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसी के मद्देनजर विमान की मरम्मत की जा रही है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें