होम›क्राइम›बरेली में नाबालिग सुसाइड केस; दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
क्राइम

बरेली में नाबालिग सुसाइड केस; दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

बरेली में नाबालिग सुसाइड केस; दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल 21 जुलाई 2026 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. वीडियो वायरल होने पर नाबालिग ने सुसाइड कर लिया था. By ETV Bharat U…

ETV Bharat के अनुसार26 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
बरेली में नाबालिग सुसाइड केस; दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सौजन्य से:- ETV Bharat

बरेली में नाबालिग सुसाइड केस; दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

21 जुलाई 2026 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. वीडियो वायरल होने पर नाबालिग ने सुसाइड कर लिया था.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 26, 2026 at 9:44 PM IST

बरेली : बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित नाबालिग आत्महत्या मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी निर्दोष राठौर पर नाबालिग से दुष्कर्म, उसका वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है.

सीओ देवेश सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित ब्लू डायमंड होटल में कुछ व्यक्तियों पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने, उसका वीडियो बनाए जाने और उसे धमकाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, बाद में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. घटना से आहत नाबालिग ने उसी रात आत्महत्या कर ली थी.

सीओ के अनुसार, घटना के संबंध में 22 जुलाई 2026 को थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 420/26 दर्ज किया गया था. मुकदमे में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास शुरू किए. पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को नामजद आरोपी निर्दोष राठौर को गिरफ्तार कर लिया.

सीओ देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में आरोपी पर अपनी सोशल मीडिया आईडी से नाबालिग से संबंधित वीडियो वायरल करने का आरोप सामने आया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें : यूपी एपिकॉन-2026; वाराणसी में जुटे देशभर के 600 से ज्यादा डॉक्टर, शुगर एक्सपर्ट बोले- मधुमेह में आलू-चावल से परहेज जरूरी नहीं

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें