Kanpur Rain Alert: कानपुर में भारी बारिश, 45 साल टूटा रिकार्ड, जानें कल का मौसम - kanpur heavy rain alert 45 year rainfall record broken weather update kal ka mausam
Kanpur Rain Alert: कानपुर में भारी बारिश, 45 साल टूटा रिकार्ड, जानें कल का मौसम कानपुर में 26 सितंबर को 24 घंटे में 175 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने सितंबर में एक दिन की ...और पढ़ें HighLights - कानपुर में 24 घंटे में 17…

सौजन्य से:- Jagran
Kanpur Rain Alert: कानपुर में भारी बारिश, 45 साल टूटा रिकार्ड, जानें कल का मौसम
कानपुर में 26 सितंबर को 24 घंटे में 175 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने सितंबर में एक दिन की ...और पढ़ें
HighLights
- कानपुर में 24 घंटे में 175 मिमी वर्षा का नया रिकॉर्ड
- सितंबर 1981 का 45 साल पुराना वर्षा रिकॉर्ड टूटा
- बंगाल की खाड़ी की हलचल से लगातार 44 घंटे वर्षा
जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Rain Alert: सितंबर के आखिरी दिनों में आसमान से आफत बनकर बरसा पानी अब रिकार्ड के आंकड़े में दर्ज हो गया है। 26 सितंबर को 24 घंटे में 175 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सितंबर में एक दिन में हुई अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। इससे पहले 28 सितंबर 1981 को 154 मिमी वर्षा का रिकार्ड था।
इस तरह सितंबर में एक दिन की वर्षा का 45 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। 13 सितंबर 2022 को भी 150.8 मिमी वर्षा हुई थी। लगातार 44 घंटे से जारी वर्षा ने शहर का जनजीवन प्रभावित करने के साथ तापमान को भी सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंचा दिया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 सितंबर तक ही सितंबर में 436.1 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी थी। सितंबर में कानपुर की सामान्य औसत वर्षा 169 मिमी होती है। यानी 23 सितंबर तक ही सामान्य से करीब 267 मिमी अधिक पानी बरस चुका था।
इसके बाद दो दिनों में हुई भारी वर्षा ने मासिक आंकड़े को और बढ़ा दिया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सितंबर की कुल वर्षा अब 400 मिमी से अधिक हो चुकी है और यह सामान्य से करीब 120 प्रतिशत अधिक है।
बंगाल की खाड़ी की हलचल से बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनी तूफानी स्थिति का असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार वर्षा का दौर बना। तेज हवा के साथ वर्षा होने से शहर के कई हिस्सों में व ग्रामीण क्षेत्रों में भी वर्षा का असर दिखाई दिया।
दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री नीचे
लगातार बादल और वर्षा के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 100 और न्यूनतम 96 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 8.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
1950 का आलटाइम रिकार्ड अब भी कायम
26 सितंबर की 175 मिमी बारिश भले ही सितंबर की एकदिवसीय वर्षा का नया रिकार्ड है, लेकिन कानपुर में 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा का आलटाइम रिकार्ड 21 अगस्त 1950 का है। उस दिन 212.3 मिमी वर्षा हुई थी। यानी इस बार की वर्षा उस रिकार्ड से करीब 37 मिमी कम रही। पिछले एक दशक में सितंबर की वर्षा का रुझान लगातार एक जैसा नहीं रहा। कुछ वर्षों में मानसून कमजोर पड़ने से सितंबर में वर्षा 100 मिमी से भी कम रही, जबकि 2019, 2021, 2022 और 2024 में मानसून की सक्रियता के कारण भारी वर्षा दर्ज हुई।
वातावरण में नमी 96 से 100 प्रतिशत तक रहने और लगातार बादल छाए रहने से वर्षा का असर बना हुआ है। मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके प्रभाव से तेज वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बनी है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
- डा. एसएन सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी - up rain alert heavy downpour and storms in 20 districts

यूपी में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश! लखनऊ समेत इन जिलों में Heavy Rain और तूफान का अलर्ट

Weather Today: गोरखपुर में बारिश ने शांत की पूर्वांचल की गर्मी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड - gorakhpur rain cools purvanchal breaks 19year temperature record


