यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन मुश्किल में! इमरान मसूद ने कर दिया साफ, क्या करेंगे अखिलेश यादव?
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर पेच फंसा हुआ है। अभी तक यूपी में सीट बंटवारे पर कोई बात फाइनल नहीं हो पाई है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर पेच फंसा हुआ है। अभी तक यूपी में सीट बंटवारे पर कोई बात फाइनल नहीं हो पाई है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। सपा सांसद इकरा हसन, इमरान प्रतापगढ़ी और शिवपाल यादव के बयान के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है। नवभारतटाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में इमरान मसूद ने साफ कहा कि सपा को गठबंधन करना है तो उसे अंतिम रूप दिया जाए, वरना कांग्रेस अपने दम पर चुनावी तैयारी में जुटी है।
अखिलेश कितने एक्टिव हैं इससे फर्क नहीं- इमरान
इमरान मसूद ने कहा कि सिर्फ सक्रिय नजर आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के बिना आगे बढ़ने की सोच है तो कहीं न कहीं भाजपा को हराने की रणनीति पर सवाल खड़े होते हैं। मसूद के मुताबिक, गठबंधन करना है तो फाइनल कर दें, नहीं करना है तो हम भी अपनी तैयारी में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बिना कई जगहों पर राजनीतिक समीकरणों की बात करना आसान नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस गठबंधन के लिए किसी से भीख नहीं मांग रही है।
न करें गठबंधन, कौन कह रहा है
इमरान मसूद ने सपा नेताओं के बयानों पर तंज कसते हुए कहा, 'न करें गठबंधन, कौन कह रहा है, हम क्या किसी से भीख मांग रहे हैं, जिसको जो करना है, वह करे।' उन्होंने अपनी बात को बारात और ढोल बजाने वालों के उदाहरण से जोड़ते हुए कहा कि बहुत से लोग बयान देते रहेंगे, लेकिन कांग्रेस अपने काम पर लगी हुई है। गठबंधन पर बोले, 'सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अंतिम फैसला राहुल गांधी और अखिलेश यादव ही करेंगे।'
शिवपाल पर भी साधा निशाना
सपा विधायक शिवपाल यादव के इस बयान पर कि कांग्रेस को वोट नहीं मिलना है, मसूद ने कहा कि यह उनकी सोच हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि शिवपाल पार्टी के भीतर ही अप्रासंगिक हो चुके हैं। अगर वह अपने नेता से यह बात कहते हैं तो उसका कोई राजनीतिक मायने हो सकता है, लेकिन बाहर से दिए गए ऐसे बयानों का कोई विशेष महत्व नहीं है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

संघर्ष से सफलता: अपनों ने जताई असमर्थता तो बुआ ने पढ़ाया, अब यूपी पुलिस में दारोगा बनीं तारांकिता - up police si success story bus drivers daughter tarankita

UP Rain Alert: लखनऊ से गोरखपुर-गोंडा तक मूसलाधार बारिश का तांडव, कहीं मकान ढहे तो कहीं पेड़ गिरे, जनजीवन प्रभावित

कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत: डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे - Narval News


