UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद यूपी चुनाव के मद्देनजर वाराणसी जनपद में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार इस…

सौजन्य से:- ABP News
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
यूपी चुनाव के मद्देनजर वाराणसी जनपद में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार इसमें शामिल होकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे.
उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में राष्ट्रीय पार्टी, क्षेत्रीय पार्टी के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक दल भी अपनी किस्मत आजमाने में जुट गए हैं. यूपी का यह सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के संकेत हैं. एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को वाराणसी में जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें खुद मंत्री निशांत कुमार शामिल होंगे. इसे पार्टी की तरफ से यूपी चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है.
ABP Live को जदयू नेता अनूप सिंह पटेल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को वाराणसी जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित अन्य नेता शामिल होंगे. इस दौरान निशांत कुमार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने भी पहुंच सकते हैं, हालांकि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा अभी तय की जा रही है, लेकिन आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद JDU की तरफ से इसी कार्यक्रम से तय माना जा रहा है.
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जदयू?
केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ सबसे प्रमुख गठबंधन वाली जदयू उत्तर प्रदेश चुनाव में भी उतरने की पूरी तैयारी में है. जानकारी के अनुसार JDU यूपी में 40 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी नेता की तरफ से तैयारियों को लेकर दावा भी किया जा रहा है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से यूपी चुनाव लड़ने को लेकर क्या फैसला होता है यह तो आने वाले वक्त में तय होगा, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू द्वारा यूपी चुनाव के लिए वाराणसी से अपने अभियान की शुरुआत करने वाला यह फैसला सभी को चौंका रहा है.
2022 के यूपी चुनाव में JDU की क्या स्थिति रही?
वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में शामिल होकर निशांत कुमार यूपी चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. इससे पहले 2022 में भी जेडीयू ने यूपी का चुनाव लड़ा था लेकिन इसमें पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि किसी भी सीट पर पार्टी को सफलता नहीं मिली थी.
UP चुनाव: BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में तकरार, देखें क्या बोले पार्टी प्रवक्ता?

राज्यसभा की 10 सीट, MLC चुनाव का प्लान... PM मोदी और CM योगी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

योगी सरकार संवार रही UP के शहर! पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार


